Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

तांत्रिक ने महिला को बंधक बनाकर दीं यातनाएं, पिटाई में गिरा गर्भ

Woman Womb Fell Tantric Tortured by Making Hostage Beaten in Barabanki

Woman Womb Fell Tantric Tortured by Making Hostage Beaten in Barabanki

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला में एक तांत्रिक ने एक महिला को झांसा देकर नौ दिनों तक अपने घर में बंधक बनाए रखा। झांड़फूंक के बहाने पीटा और शारीरिक यातनाएं दी। इससे महिला का दो माह का गर्भ गिर गया। मामले ने तूल पकड़ा तो तांत्रिक भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने जांच शुरू की है।एसओ टिकैतनगर गंगेश शुक्ला ने बताया कि आरोप लगाने वाली महिला की हालत पहले से ही ठीक न होने की बात गांव के लोगों ने बताई है। ऐसे में पूरी जांच के बाद ही मामला दर्ज होगा।

जानकारी के अनुसार, मामला टिकैतनगर थाना क्षेत्र के गांव बसंतपुर का हैं। यहां की महिला का आरोप है कि दस दिन पूर्व उसकी 12 वर्षीय पुत्री की तबियत खराब हो गई थी। इस पर वह गांव के ही एक तांत्रिक के पास पुत्री को लेकर दिखाने गई तो उसे रोक लिया। तांत्रिक ने महिला से कहा कि बेटी पर नहीं आप पर भूतप्रेत का साया है। यह कहकर उसने महिला को कमरे में बंद कर लिया और बाहर न निकलने की सलाह दी। वह उसके झांसे में आ गई। नौ दिनों तक तांत्रिक तिलकराम उसको शारीरिक यातनाएं देता रहा। इस दौरान उसकी पिटाई भी की। इस महिला ने शुक्रवार को तांत्रिक से बचकर यूपी 100 पर कॉल कर अपनी व्यथा बताई। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

हिन्दू महासभा के स्वामी 15 अगस्त को लाल चौक में फहराएंगे तिरंगा!

Divyang Dixit
9 years ago

#UPBudget2018 : तीन एक्सप्रेस-वे के लिए 27 हजार करोड़ रूपये आवंटित

Bharat Sharma
7 years ago

दबंगों ने रिकवरी एजेंट को मारी गोली, घायल

Bharat Sharma
7 years ago
Exit mobile version