उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर के विभूति खंड स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विस(TCS lucknow) को बंद करने की कवायद तेज हो गयी है, जिसके तहत TCS कर्मियों को मौखिक बंदी का आदेश पढ़कर सुनाया गया है। इसी क्रम में योगी सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और मोहसिन रजा ने TCS सेंटर बंद किये जाने के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

मोहसिन रजा की प्रतिक्रिया(TCS lucknow):

  • लखनऊ में 30 साल पुराने TCS सेण्टर को बंद किया जा रहा है।
  • जिस पर गुरुवार को योगी सरकार में अल्पसंख्यक मोर्चा मंत्री मोहसिन रजा ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, TCS कंपनी और कर्मचारियों से हम बात करने को तैयार हैं।
  • उन्होंने कहा कि, हम चाहेंगे की TCS का सेंटर राजधानी लखनऊ में रहे।
  • मंत्री रजा ने आगे बताया कि, बिल्डर मैनेजमेंट के चलते यह विवाद हुआ है।

स्वामी प्रसाद मौर्या की प्रतिक्रिया(TCS lucknow):

  • वहीँ योगी सरकार के एक अन्य मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, TCS को बचाने की पूरी कोशिश करेंगे।

कर्मियों ने हैशटैग के साथ CM योगी से मांगी मदद(TCS lucknow):

  • सूबे की राजधानी लखनऊ स्थित TCS सेंटर को बंद करने का आदेश दिया गया है।
  • जिसके तहत गुरुवार को कर्मियों को मौखिक आदेश पढ़कर सुनाया गया।
  • इसी के साथ ही कर्मियों ने सेंटर को बचाने के लिए ट्विटर पर #SaveTCSLko का हैशटैग चलाया है।
  • यह हैशटैग TCS कर्मियों द्वारा गुपचुप तरीके से चलाया जा रहा है।
  • साथ ही कर्मियों ने मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मदद की गुहार लगायी है।

आर्थिक दिक्कतें बनी बंदी की वजह(TCS lucknow):

  • लखनऊ स्थित TCS सेंटर को बंद किया जा रहा है।
  • जिसके पीछे लीज पर बिल्डिंग का किराया चार गुना बढ़ाए जाने की बात कही है।
  • वहीँ सूत्रों के मुताबिक, आर्थिक दिक्कतें बंदी की वजह बन रही हैं।
  • TCS बंद होने से करीब 2 हजार लोगों की रोजी-रोटी पर संकट बन जायेगा।

1987 से लखनऊ में है TCS(TCS lucknow):

  • TCS सेंटर लखनऊ में बंद किया जा रहा है।
  • जिसके बाद करीब 2 हजार लोगों की रोजी-रोटी पर संकट गहरा रहा है।
  • गौरतलब है कि, TCS 1987 में लखनऊ में है।
  • इस दौरान 1987-88 तक राणा प्रताप मार्ग पर TCS का ऑफिस रहा था।
  • जिसके बाद 2008 तक TCS का ऑफिस स्टेशन रोड पर रहा था।
  • स्टेशन रोड के बाद ऑफिस को गोमती नगर विभूति खंड में शिफ्ट किया गया था।

ये भी पढ़ें: अपने लाल को वापस लाने के लिए वृद्ध माता-पिता लगा रहे केंद्र से गुहार!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें