Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मस्जिद में ले जाकर बालिका ने दुष्कर्म करने का लगाया आरोप

Teenage girl blame to a guy that Rape her in Mosque

Teenage girl blame to a guy that Rape her in Mosque

फैजाबाद जिले में एक 12 वर्षीय बालिका से दुराचार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक मुस्लिम युवक द्वारा मस्जिद में ले जाकर बालिका से दुष्कर्म किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में अशांति का माहौल उत्पन्न हो गया है। जिसे लेकर पुलिस ने भारी फोर्स लगाई है। घटना की जानकारी के बाद आक्रोशित लोगों ने नियावां चौराहा जाम कर दिया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस महकमा में खलबली मच गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं पुलिस ने इस मामले में पांच युवकों को पूछताछ कि लिए हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़ेंः कलयुगी चाची ने बेटे संग मिलकर चढ़ाई मासूम भतीजे की बलि

ये था मामला

नियावॉ मछली मंडी निवासी 13 साल की एक लड़की वृहस्पतिवार की शाम घर से अपने पिता के दुकान पर जा रही थी। आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम लड़के ने उसको मुँह में कपड़ा ठूसकर उठा ले गया। वहां से वह बकरा मंडी के मस्जिद में ले गया। जहाँ उसके साथ दुराचार किया गया। बताया कि लड़की के शोर मचाने के बाद स्थानीय लोगों ने लड़की को कमरे से बाहर निकाला। घटना से डरी सहमी लड़की वहाँ से निकल के सीधे अपने घर पहुँची और अपनी माँ से पूरी बात बताई। घटना की जानकारी के बाद बौखलाए परिजनों ने नियावा चौराहे पे रास्ता जाम किया। घटना के बाद हालात बिगड़ते देख काफी संख्या में पुलिस ने फोर्स तैनात कर दी। इस दौरान सीओ फैजाबाद से प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई।

आरोपी पर पुलिस ने लगाया पास्को एक्ट

बता दें कि उक्त घटना पर जिला अधिकारी डॉ अनिल कुमार, एसएसपी सुभाष सिंह बघेल स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया है। उक्त प्रकरण में थाना कैंट फैजाबाद में cr.no . 76/18 धारा 376,511,506 भा०द0वि0 7/8 पोस्को एक्ट के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।

ये भी पढ़ेंः बलिया में सूदखोरों ने दलित महिला को जिंदा जलाया

Related posts

बरेली: छापेमारी की सूचना मिलने से स्मैक तस्कर हुए फरार

Srishti Gautam
7 years ago

छोटी-छोटी बातों पर हो गए थे नाराज,पुलिस ने समझाया तो बन गई बात.

Desk
4 years ago

लखनऊ -गोसाईगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता- रसूलपुर में व्यापारी के घर हुई 13 लाख नकदी व जेवरात की चोरी का खुलासा

Desk
4 years ago
Exit mobile version