जालौन में जन समस्याओं के समाधान के लिए तहसील दिवस का आयोजन किया गया। लेकिन यह तहसील दिवस व्हाट्सएप दिवस बनकर रह गया। यहाँ पुलिस अधिकारी से लेकर अन्य अधिकारी व्हाट्सअप चलाने और गेम खेलने में रहे व्यस्त रहे।

तहसील दिवस बना व्हाट्सएप दिवस-

https://youtu.be/AEXsSU5ITlI

  • जालौन के कोंच तहसील में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया।
  • जन समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किये गए इस तहसील दिवस के मायने तब बदल गए जब देखा गया कि प्रशासनिक अधिकारी व्हाट्सएप पर व्यस्त है।
  • लोगों की परेशानियों का निवारण करने के लिए आयोजित किये गए तहसील दिवस में जालौन डीएम, एसपी और पुलिस और प्रशासन के आला-अधिकारी मौजूद थे।
  • इस सभी आला-अधिकारियों की मौजूदगी में अधिकारी व्हाट्सअप चलाने और गेम खेलने में व्यस्त रहे।
  • जालौन के अलावा गाजीपुर में भी तहसील दिवस का आयोजन किया गया।
  • यहाँ भी अधिकारी समस्याओं को सुलझाने के बजाय मोबाइल पर चैटिंग करते हुए नज़र आये।
  • इस दौरान कुछ अधिकारी तो झपकियाँ लेते हुए भी नजर आए।
  • यहाँ नज़ारा उस प्रदेश का है जहाँ के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ है।
  • ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ही प्रदेश के 10 जिलाधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए उनसे जनता की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही करने पर जवाब तलब किया है।

यह भी पढ़ें: ‘भारत माता की जय’ नारे के साथ लखनऊ HC को मिला कॉमन सर्विस सेंटर!

यह भी पढ़ें: कानून-न्याय के प्रति CM योगी के दृष्टिकोण पर जस्टिस भोसले की ख़ुशी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें