राजधानी के काकोरी थानाक्षेत्र के जेहटा गांव के पास खाली प्लॉट मे एक टेंपो चालक की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। सुबह ग्रामीणों को शव पड़ा देखा तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह है पूरा घटनाक्रम

  • जानकारी के मुताबिक, थाना ठाकुरगंज के न्यू हैदरगंज रिंग रोड कालोनी निवासी अख्तर अली पुत्र अजमत अली अपनी पत्नी जिया उर्फ़ हुस्ना दो बच्चों तमन्ना 4 वर्ष व लायंस 2 वर्ष के साथ रहता था।
  • पत्नी के मुताबिक कई दिनों से अख्तर की तबियत खराब थी। वह घर पर रहकर इलाज करा रहे थे।
  • बुधवार दोपहर कुछ दूर पर अपनी मां के घर जाने की बात कहकर घर से निकले थे।
  • देर रात तक पति के घर ना पहुंचने से पत्नी जिया को चिन्ता हुयी तो वह अपनी सास के घर गई।
  • जहां सास ने बताया की अख्तर उसके घर आये ही नहीं।
  • जिसके बाद सास बहू ने मिलकर आसपास के रिश्तेदारों जान-पहचान के लोगों से संपर्क किया।
  • लेकिन अख्तर का कोई सुराग नहीं चल पाया।
  • जिसके बाद उसकी गुमशुदगी ठाकुरगंज थाने में दर्ज कराई।
  • गुरुवार सुबह जेहटा काकोरी मार्ग पर स्थित खम्भा फैक्ट्री के पास स्थित राजन मिश्रा नाम के व्यक्ति के खाली प्लॉट मे अख्तर का शव पड़ा मिला।
  • शव पड़े होने की जानकारी होने पर पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया।
  • मृतक के चेहरे व गले में सूजन के साथ बाईं आंख में चोट के निसान मिले हैं।
  • वहीं शव के पास किसी वाहन के टायर के निसान साफ़ दिख रहे थे।
  • जिससे आशंका है कि  व्यक्ति को यहां पर वाहन से लाकर हत्या कर फेंका गया है।
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की जांच में शुरू कर दी है।
  • एसओ शशिकांत यादव के मुताबिक मृतक काफी दिनों से बीमार चल रहा था।
  • हत्त्या के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं मृतक की पत्नी ने पति अख्तर की हत्या किये जाने का आरोप लगाया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें