खुटहन क्षेत्र के तिसौली गांव में रविवार की रात दो लोगों के घर गिरने से महिला समेत दो लोग दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

  • आस- पास के लोग गम्भीर रूप से चोटिल लोगों की कराहने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर फौरन पहुँच उनको निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करवाया।
  • वहां पर उनका गम्भीरावस्था में इलाज चल रहा है।
  • जानकारी के मुताबिक, उक्त गॉव में रात्रि को अचानक अर्जुन का कच्चा मकान भरभरा कर गिरने लगा.
  • जिससे प्रभावित होकर बगल में सटा भानमती देवी पत्नी विक्रम गौतम का मकान भी गिर गया।
  • घर मे सोयी भानमती देवी (50 वर्ष) व इनके दो लड़के संजय (14वर्ष) ,अजय (12 वर्ष) मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गये।
  • शोरगुल सुनकर गांव वालों ने मौके पर पहुंचकर तीनों लोगों को मलबे से बाहर निकाला.
  • निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।
  • वहां पर तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

रिपोर्ट:तन्मय बरनवाल

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”स्थानीय ख़बरें ” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”up_news_categories” orderby=”date”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें