थाना बहजोई के एक गांव में शादी के दौरान बज रहे डीजे पर डांस करते समय लडकियों पर तंज कसने के विवाद में चाकू और डण्डे चल गए। मामला इस कदर बढ गया कि आपसी कहासुनी के बाद नौबत मारपीट तक पहुंच गयी। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तत्कसल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बाकी आरोपियों की तलाष की जा रही है।

लड़कियों पर कमेंट करने पर हुआ बवाल

  • थाना बहजोई के गांव श्री नगर कनेटा में शादी का माहौल हंगामे में बदल गया।
  • एक ओर घर वाले जहां ष्षादी का जश्न  मना रहे थे वही दूसरी ओर अचानक बवाल हो गया ।
  • लोगो  को यह समझ ही नहीं आया कि आखिर मामला क्या है।
  • थोडी देर बाद पता चला कि डीजे पर डांस करने के दौरान कुछ लडकों ने अष्लील हरकतें की।
  • मामला कुछ ऐसा था डीजे पर कुछ लडकियां डांस कर रहीं थी।
  • डांस करते समय वहां कुछ लडके भी आ गए।
  • लडकों ने डांस करती हुयी लडकियों पर कमेंट करना शुरू  कर दिया।
  • नाराज लडकियों ने इसकी षिकायत अपने परिजनों से की।
  • परिजनों की पहले तो लडकों से बहस हुयी और उसके बाद वाद विवाद बहुत ज्यादा बढ गया।
  • वाद विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी।
  • मारपीट के दौरान किसी ने चाकू तो किसी ने डंडा उठा लिया।
  • इसके बाद बवाल और अधिक बढ गया। हालांकि कुछ लोग मौके से फरार हो गए।
  • डीजे पर डांस के दौरान हुए इस हंगामा के देख बाकी लोग मौके से भाग खडे हुए।
  • मारपीट में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए।
  • सभी घायलों को तत्काल नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • तीनों घायलों का इलाज चल रहा है।
  • हालांकि जानकारी के मुताबिक इस घटना का मुख्य आरोपी जिसने कमेंट किया था वह फरार है
  • आरोपी के दोस्तों से पूछताछ की जाती रही है।

 

 

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें