मेरठ के नौचंदी थाना इलाके में वाहन चेकिंग के दौरान एक शख्स भाजपा को धौंस दिखाते हुए दारोगा से भीड़ गया। इस दौरान दोनों में काफी देर तक बहस चली। वहीं इस शख्स ने अपने समर्थकों के साथ दारोगा से बदसलूकी भी की। जिसे आसपास के लोगों ने वीडियो बना लिया। जिसके बाद यह वायरल हो गया। 

चल रही थी वाहन चेकिंग

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=KwK-bnH4vjY&feature=youtu.be” poster=”https://www.uttarpradesh.org/wp-content/uploads/2018/04/Untitled-2-copy-75.jpg” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

जानकारी के मुताबिक मेरठ के थाना नौचंदी थाना इलाके के सेंट्रल मार्केट के पास शनिवार की रात दारोगा वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक पल्सर बाइक आते देख रोक लिया और कागजात की मांग की। चेकिंग के दौरान बाइक के कागजात ना मिलने पर दरोगा ने चालान कर दिया। जिससे भड़के वाहन स्वामी ने अपने समर्थकों को बुला लिया। जिसके बाद जमकर हंगामा काटा।

खुद को बताया बीजेपी का मण्डल अध्यक्ष

गाड़ी का चालान किए जाने से क्षुब्ध होकर वाहन स्वामी ने मौके पर अपने समर्थकों को बुला लिया। संदीप शर्मा नाम के शख्स ने खुद को बीजेपी का मण्डल अध्यक्ष बताया। जिसके बाद पुलिस पर रौब झाड़ते हुए अपनी दादगिरी दिखाने लगा।

इस दौरान समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। वहीं दारोगा के साथ चालान किए जाने पर बदसलूकी भी की।

वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

भाजपा के इस छुटभैया नेता की दादागिरी की वीडियो आसपास के लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर ली। जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से भाजपा के ये कथित नेता दारोगा के साथ बदसलूकी कर रहे हैं। इस दौरान दारोगा ने भी इस छुटभैया नेता को जमकर खरी खोटी सुनाई।

ये भी पढ़ेंः

2019 में क्षेत्रीय दल मिलकर रोकेंगे भाजपा का रास्ता- अखिलेश यादव

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2018: आज 12 बजे घोषित होंगे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट

ABVP के कार्यक्रम में बोले राजनाथ: भगवान राम और कृष्ण ने भी की थी राजनीति

चित्रकूट में 70 साल बाद भी सड़क की आस में ग्रामीण

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें