उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नए आलीशान ऑफिस ‘लोक भवन’ का उद्घाटन सोमवार को सीएम अखिलेश और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने किया।
गिनाई सरकार की उपलब्धियां:
- नए ऑफिस के उद्घाटन समारोह में प्रेस से बातचीत के दौरान सीएम ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
- जिसके तहत उन्होंने राजधानी लखनऊ समेत, कानपुर और वाराणसी में मेट्रो बनवाने का जिक्र किया।
- सीएम ने कहा कि, लखनऊ में समाजवादियों ने कम समय में मेट्रो का काम पूरा कर के दिखाया है।
- वहीँ एक साथ इतनी मेट्रो परियोजनाओं पर उन्होंने कहा कि, सरकार योजनाओं में संतुलन बनाया है।
पर्यावरण सुरक्षा का किया जिक्र:
- प्रेस वार्ता में सीएम अखिलेश ने समाजवादी पार्टी द्वारा पर्यावरण सुरक्षा के लिए किये गए उपायों को भी बताया।
- उन्होंने कहा कि, सपा सरकार ने 5 करोड़ पेड़ लगाने का रिकॉर्ड बनाया।
- सीएम ने आगे जोड़ते हुए कहा कि, ई-गवर्नेंस से यूपी के सभी जिलों को जोड़ा है।
- वहीँ चुनाव जीतने के बाद जिला अस्पतालों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएँ देने की बात भी सीएम ने कही।
- कार्यक्रम में सीएम ने अपनी लैपटॉप योजना का भी जिक्र किया।
- सीएम ने कहा कि, लैपटॉप से युवाओं को दुनिया से जोड़ा है।
- नए ऑफिस के उदघाटन पर सीएम बोले कि, सबसे अच्छी बात है कि, नेताजी ने उद्घाटन किया।
- वहीँ चुनाव के सन्दर्भ में अखिलेश यादव ने कहा कि, समाजवादियों को दफ्तर में बैठने को मिलेगा।
- कार्यक्रम में उन्होंने आगे कहा कि, सपा की तुलना करके देखिये, रिकॉर्ड टाइम पर प्रोजेक्ट को पूरा किया।
यह भी पढ़ें: आजादी की लड़ाई में महात्मा गाँधी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है- सपा प्रमुख
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार