Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

भाजपा ने कहा अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही से सपा परेशान

भाजपा ने कहा अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही से सपा परेशान

भाजपा ने कहा अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही से सपा परेशान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अखिलेश यादव की सपा सरकार ध्वस्त कानून व्यवस्था के लिए विख्यात रही। सपा शासन काल में पूरा प्रदेश अराजकता की गिरफ्त में था मथुरा का जवाहर बाग काण्ड तथा मुजफ्फरनगर दंगा सहित अनेक घटनाएं सपा शासन काल की देन रही है।

उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल के दौरान भेदभाव पूर्ण रीति नीति के चलते प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई थी। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने के लिए योगी सरकार कृत संकल्प है तथा भाजपा सरकार आने के बाद से ही अपराध मुक्त उ0प्र0 के लिए भाजपा नेतृत्व की सरकार निरंतर कार्य कर रही है तथा अपराधी जिस तरह एक के बाद एक जेल की सीखंचों के पीछे जा रहे है तथा पुलिस बल पर गोली चलाने वाले अपराधियों को भी उसी तरह का जबाव देने की स्वतंत्रंता वर्तमान योगी सरकार ने पुलिस बल को भी दिया है उसको लेकर विपक्षी दलों में बैचेनी है।

डा0 पाण्डेय ने आरोप लगाया कि भेदभाव की नीति के आधार पर अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही समाजवादी पार्टी सरकार की नीति रही है जब कि वर्तमान सरकार की नीति में कानून को तोड़ने वाला तथा कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वाला प्रत्येक व्यक्ति अपराधी है और अपराधियों की कोई जाति, वर्ग व धर्म नहीं होता।

भाजपा अध्यक्ष ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को नसीहत दी की वह प्रदेश के हित में अपराध मुक्त उ0प्र0 के लिए सरकार की सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएं, खोखले कोरे आरोप प्रदेश की सम्मानित जनता को हास्पस्पद प्रतीत होते है। भाजपा अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव द्वारा गाजीपुर में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष 18 को एटा व 19 को आगरा में

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय 18 फरवरी को एटा तथा 19 फरवरी को आगरा में रहेंगे। इस दौरान डाॅ पाण्डेय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। जिसके बाद वह एक विधायक के पुत्र की शादी में भी शिरकत करेंगे तथा अगले दिन मंत्री एसपी सिंह बघेल के आवास पर एक शादी में सम्मिलित होंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 18 फरवरी को सायं 4 बजे सामूहिक विवाह कार्यक्रम नुमाइश ग्राउण्ड एटा में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान गांधी स्मारक इण्टर कालेज एटा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेगें। उसके बाद रात्रि 8 बजे विधायक योगेन्द्र उपाध्याय और विधायक चौधरी उदयभान सिंह के पुत्र के विवाह स्थान तारघर मैदा, सहजादी मण्डी माल रोड, आगरा में सम्मिलित होंगे।

इसके बाद पार्षद राहुल चौधरी के विवाह समारोह प्रेम वाटिका, अलवतिया, अवधपुरी आगरा में भी सम्मिलित होेंगे। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 19 फरवरी सुबह 9ः30 बजे उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री एसपी सिंह बघेल के आवास न्यू शाहगंज कालोनी, कोठी मीना बाजार, आगरा वैवाहिक कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

 

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष 20 को वाराणसी में

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर 19 फरवरी को सायं 7ः40 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुॅचेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री माथुर 20 फरवरी को सुबह 8 बजे दीन दयाल उपाध्याय हस्त कला संकुल कार्यक्रम बाडालालपुर वाराणसी में भाग लेगें। श्री माथुर रात्रि 8 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

सीएम कानपुर में करेंगे ‘मेट्रो का शिलान्यास’, श्रेय लूटने की होड़ जारी!

Divyang Dixit
8 years ago

लखनऊ: फॉर्च्यूनर कार से आए बदमाशों ने चिनहट में हर्षित अस्पताल के मालिक डॉ. संदीप जायसवाल को गोली मारी।

Desk
3 years ago

काकोरी में साले ने सगे बहनोई को गोली मारी, आरोपी गिरफ्तार

Sudhir Kumar
6 years ago
Exit mobile version