मुरादाबाद की बहू की सक्रिय से अब मुरादाबाद लोकसभा के बदल जायेंगे चुनावी समीकरण

जहाँ एक तरफ यूपी की राजनीति प्रियंका गाँधी की इंट्री से समूचे यूपी में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में ख़ुशी व उमंगे नजर आई है। वही वैसे ही मुरादाबाद में भी ख़ुशी की लहर दौड़ाने की सम्भावनाएं बनी हुई है। आखिर हो भी क्यों आखिर मुरादाबाद की बहु है प्रियंका गाँधी।  मुरादाबाद की बहू प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में कदम रखने से मुरादाबाद लोकसभा के चुनावी समीकरण बदल सकते हैं। वही सूत्रों के अनुसार फरवरी पहले सप्ताह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मुरादाबाद में रैली प्रस्तावित है। रैली से ठीक पहले प्रियंका की ताजपोशी ने मुरादाबाद में कांग्रेसियों में जान फूंक दी है। पिछले चुनाव में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद से हाशिये पर पहुंची कांग्रेस के लिए आगामी लोकसभा चुनाव रोचक हो गया है।

  •  मुरादाबाद लोकसभा कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा है।

कांग्रेस ने सर्वाधिक पांच बार सीट जीतकर बनाया था इतिहास

1952 से 2014 तक हुए 17 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने सर्वाधिक पांच बार सीट जीतकर इतिहास बनाया है। 2014 के चुनाव में स्थानीय और बाहरी प्रत्याशी के चलते कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी। कांग्रेस प्रत्याशी नूर बानो की करारी हार से कार्यकर्ताओं को झटका लगा। विधानसभा और मेयर के चुनाव में भी कांग्रेस हाशिये पर रही। आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में कोई भी मजबूत दावेदार अभी तक खुलकर सामने नहीं आया है।

राहुल की रैली प्रस्तावित होते ही कार्यकर्ताओं की बढ़ी सक्रियता

संगठन में जान फूंकने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए फरवरी पहले सप्ताह में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मंडलीय रैली प्रस्तावित है। राहुल की रैली प्रस्तावित होते ही कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ी और भीड़ जुटाने के बहाने ही सही जनता से संपर्क साधना शुरू किया।  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बुधवार को मुरादाबाद की बहू एवं बहन प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में ताजपोशी की घोषणा करते ही पूरे देश के साथ मुरादाबाद में कांग्रेसियों में जश्न शुरू हो गया।

प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सौपी गई कमान

प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपने से मुरादाबाद को दोहरी मजबूती मिली है। प्रियंका और ज्योतिरादित्य युवाओं की पसंद हैं। मुरादाबाद में युवा वोटरों की संख्या काफी अधिक है। बदले राजनीतिक समीकरणों से मुरादाबाद सीट कांग्रेस के लिए हॉट हो गई है। इससे भाजपा और सपा एवं बसपा गठबंधन की बेचैनी बढ़ गई है।

रिपोर्ट:- संजीत सिंह सनी 

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें