• कानपुर। लॉकडाउन के चलते जहा एक तरफ लोगो को घरो में कैद रहना पड़ रहा है,
  • वही दूसरी तरफ उन दूल्हा दुल्हन को सबसे बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिनकी इस समय शादी होनी थी।
  • लेकिन ये शायद हमारे देश वासियो का देशप्रेम ही है की अपनी जिंदगी ऐसे सबसे सुनहरे पलो में भी वे लॉकडाउन का पालन कर रहे है।
  • ख़बर यूपी के कानपुर से जहा पे एक दूल्हा दुल्हन ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सिर्फ पांच परिजनों के साथ पूरी शादी की रस्म पूरी की।
  • इस शादी की ख़ास बात ये रही की दुल्हन के माँ बाप के अलावा अन्य किसी नहीं बुलाया गया
  • बल्कि लड़के दो मुस्लिम दोस्त ही दुल्हन के रिस्तेदार बनकर शामिल हुए |

दोस्त की गोद को रथ बनाकर दुलहन के पास पहुंचा दुल्हा।

  • संदीप ने लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंस का अपने घर के साथ साथ दुल्हन के घर में भी पूरा पालन किया।
  • उन्होंने अपनी होने वाली दुल्हन और सिर्फ उसके माँ बाप को शादी करने के लिए दो दिन पहले अपने घर बुला लिया।
  • इनको पडोसी के खाली घर में रुकवाकर उसको ही गेस्ट हॉउस समझ लिया।
  • अपने घर से दोस्त की गोद को रथ बनाकर दुलहन के पास पहुंचे और सिर्फ दस लोगो की मौजूदगी में दोनों ने पुरोहितो द्वारा शादी रचा ली |
  • दुल्हन के और घरवाले नहीं आये थे इसलिए संदीप के दो मुस्लिम दोस्त उसके माँ बाप के साथ लड़की के रिस्तेदार बनकर शामिल हुए |
  • दुल्हन बनी साधना को अपनी शादी में सहेलियो और परिजनों के शामिल न हो पाने का कुछ अफ़सोस जरूर है |
  • उसे लगता है अपने घर पर धूमधाम से शादी होती तो रंगत अलग होती, लेकिन लॉकडाउन लगाए जाने की मज़बूरी भी वह समझ रही है|
  • संदीप के पडोसी भी सोशल डिस्टेंस की इस शादी की सरहाना कर रहे है |
  • सचमुच कितने सहनशील है हमारे देशवासी जो कष्ट सहकर भी देश की विपदाओं में अपना सुख ढूंढ लेते है।
  • शायद इसीलिए कोरोना दुनिया मे सबसे कम कहर भारत मे दिखा पा रहा है |

बड़े उत्साह से दूल्हे ने प्रिंट कराया था शादी का कार्ड।

  • अपनी शादी का ये कार्ड संदीप ने बड़े उत्साह से प्रिंट कराया था, रविवार को संदीप की शादी थी उसने अपने दोस्तों परिजनों और पड़ोसियो को कार्ड बांटे भी थे।
  • लेकिन कोरोना के लॉकडाउन ने ऐसी घडी कर दी की सोशल डिस्टेंस बनाये रखने की वजह से शादी के दिन भी संदीप ने सबको आने से मना कर दिया |
  • उन्होंने दुल्हन के माँ बाप और अपने सिर्फ पांच परिजनों के साथ पूरी शादी रचा ली |
  • इस दौरान पुरोहित से लेकर सभी लोग दूल्हा दुल्हन मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंस बनाये रहे।
  • संदीप शादी की धूमधाम न होने से नाखुश भी नहीं है, उनका कहना है।
  • जब कोरोना से सबको बचाने के लिए मोदी जी ने लॉकडाउन लगाया है तो उसका पालन करना है |

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें