जियो स्वच्छ रेल अभियान के अंतर्गत जियो के 500 से भी ज़्यादा कर्मचारियों ने लखनऊ और आस पास के जिलों में 14 रेलवे स्टेशनों की सफाई की और प्लास्टिक का कचरा उठाया I शहर के चार मुख्य रेलवे स्टेशनों जैसे बादशाहनगर, चारबाग़, गोमतीनगर और मानक नगर पर लगभग 250 कर्मचारियों ने कूड़ा उठाया और सफाई की I

  • पहल के तहत जियो स्वच्छ रेल अभियान में लखनऊ शहर के चार मुख्य रेलवे स्टेशनों जैसे बादशाहनगर, चारबाग़, गोमतीनगर और मानक नगर पर 250 लोगों ने काफी अधिक सक्रियता और सहभागिता दिखाई।

  • उत्तर प्रदेश राज्य में लगभग 60 स्टेशनों एवं 9 बस स्टैंडों पर स्वच्छ रेल अभियान संचालित किया गया।
  • लखनऊ: स्वच्छ भारत के संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए, जियो ने आज एक साथ देश भर में करीब 900 रेलवे स्टेशनों की सफाई का मिशन शुरू किया।

  • स्वच्छ वातावरण बनाने की दिशा में राष्ट्र-व्यापी अभियान ‘जियो स्वच्छ रेल अभियान’ में 25,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया,
  • जिसमें जियो कर्मचारी, सहयोगी, साझेदार और उनके परिवार के सदस्य शामिल थे।
  • भारत के सबसे बड़े स्वच्छता अभियान में से एक में, जियो ने अपने कर्मचारियों के प्रयासों के साथ अधिक से अधिक रेलवे स्टेशनों को स्वच्छ बनाने का सफल प्रयास किया है,

जिससे देश के लाखों आम लोगों के जीवन पर सकारात्मक रूप से प्रभाव पड़ेगा।

  • इस अभियान को सफल बनाने में आम लोगों ने भी पूरी सक्रियता से सहयोग किया।
  • इसी के अंतर्गत जियो के 500 से भी ज़्यादा कर्मचारियों ने लखनऊ और आस पास के जिलों में 14 रेलवे स्टेशनों की सफाई की और प्लास्टिक का कचरा उठाया I

  • शहर के चार मुख्य रेलवे स्टेशनों जैसे बादशाहनगर, चारबाग़, गोमतीनगर और मानक नगर पर लगभग 250 कर्मचारियों ने कूड़ा उठाया और सफाई की I
  • प्रतिभागियों ने रेलवे स्टेशनों के प्रवेश द्वारों, वेटिंग रूम, बैठने की खुली जगहों, फुट ओवर ब्रिजों और दुकानों के आसपास के एरिया से सिंगल यूज प्लास्टिक यानि एक बार इस्तेमाल कर फैंका गया प्लास्टिक कचरा एकत्र किया और स्वच्छ भारत अभियान में योगदान दिया।

  • बोतलों, फूड पैकेजिंग, पुआल, चम्मच या कैरी बैग जैसे एकत्र किए गए सिंगल यूज प्लास्टिक को पर्यावरण के सबसे अनुकूल तरीके से विशेष एजेंसियों की मदद से निपटाया जाएगा।

[penci_related_posts dis_pview=”no” dis_pdate=”no” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”list” align=”none” withids=”” displayby=”recent_posts” orderby=”rand”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें