[nextpage title=”3peoplesofakhileshgovernment” ]

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में अब बहुत ही कम वक्त रह गया है। बीते दिनों समाजवादी पार्टी में हुए घमासान के बाद पार्टी द्वारा हर बार यह दिखाया जा रहा है कि पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक है। समाजवादी पार्टी के लिए बीते कुछ महीने काफ़ी चुनौती वाले रहे है। सरकार के झगड़े का शासन के अफसरों पर भी काफी असर दिखा। कई अफसरों के यहाँ से वहां तबादले भी हुए मगर फिर फिर भी शासन के ये 3 लोग ऐसे है जिन्होंने अखिलेश यादव का पूरा साथ दिया।

[/nextpage]

[nextpage title=”3peoplesofakhileshgovernment2″ ]

2 है नवनीत, 1 है नवीन :

  • सरकार में हुए झगड़े का इन तीनो पर कोई असर नहीं पड़ा क्योंकि इन्होने अखिलेश को जनता के सामने विकासपुरुष बना कर पेश किया।
  • लिस्ट में पहला नाम है नवनीत सहगल का जो इस समय अखिलेश सरकार में मुख्य सूचना सचिव पद पर है।
  • जब से नवनीत सहगल को प्रमुख सचिव सूचना का पद दिया गया है तब से वे अखिलेश के ख़ास लोगो में आ गए है।
  • बीते दिनों हुए विवादों के बावजूद सपा में अखिलेश की एक अलग ही छवि बनाने का श्रेय नवनीत सहगल को जाता है।
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे, यूपी में पर्यटन को बढ़ावा, फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा और मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का अवार्ड दिलवाने में मुख्य भूमिका निभाई है।

दूसरे है नवनीत सिकेरा :

  • नवनीत सिकेरा देश के सबसे खतरनाक आईआईटीएन में से एक हैं।
  • अपराध का गढ़ कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनी 1090 सेल बनाया गया है।
  • इसका मुख्य प्रभार आईजी नवनीत सिकेरा के पास है।
  • इस हेल्पलाइन पर घरेलू हिंसा, सोशल मीडिया पर परेशान करने जैसी हरकत पर रोक लगाई जाती है।
  • इन मुद्दों पर शिकायत करने वाली महिला/लड़की की गोपनीयता का नवनीत की टीम पूरा ध्यान रखती है।
  • अभी तक यहाँ पर 5 लाख से भी अधिक मामले सफलतापूर्वक सुलझाए जा चुके हैं।
  • नवनीत सिकेरा से सीएम इतने प्रभावित है कि वह सिकेरा को लखनऊ और 1090 के प्रभार से नहीं हटाना चाहते हैं।

[/nextpage]

[nextpage title=”3peoplesofakhileshgovernment2″ ]

अब तीसरे है नवीन कुमार :

  • जी एस नवीन कुमार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की परछाई कहे जाते हैं।
  • मुख्यमंत्री द्वारा किये गए कार्यो को जनता के बीच पहुँचाना के तरीके की जिम्मेदारी नवीन के पास है।
  • 2007 बैच के आईएएस कलेक्टर बन पाए हैं, वहीं नवीन अपनी क़ाबलियत पर सीएम का स्पेशल सेक्रेटरी बन गए हैं।
  • वे ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सोशल मीडिया अकाउंट को हैंडल करते हैं।
  • उन्ही के कहने पर मुख्यमंत्री और सरकार के ट्विटर और फेसबुक पेजों की दिशा तय होती है।
  • सूत्रों से खबर है कि यूपी में आईटी कम्पनीज को लाने की जिम्मेदारी भी वही देख रहे है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें