वृंदावन की विधवा महिलाओं को होली के शुभ मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक साथ कई सारे तोहफे दिए। सीएम ने कई ऐसी येाजनाओं की घोषणा की जिसकी वजह से बेहद अभावों में आश्रय सदन में जिन्‍दगी गुजारने के लिए मजबूर विधवा महिलाओं के जीवन मे कुछ सुधार आ सकता है।widow of vrindavan

  • वृंदावन की विधवा महिलाओं के लिए आरओ के शुद्ध जल और गर्मी में कूलर की ठंडी हवा का बंदोबस्त किया जाएगा।
  • सर्दी में सोलर वॉटर हीटर की मदद से गर्म पानी और सोलर सिस्टम से 24 घंटे बिजली की उपलब्धता कराई जाएगी।
  • विधवाओं को यह सारी सुविधाये चैतन्य बिहार आश्रय सदन के साथ भूत गली स्थित आश्रय सदन में भी दी जाएगी।
  • मुख्यमंत्री के दूत के रूप में महिला आश्रय सदन पहुंचे जिलाधिकारी राजेश कुमार ने सीएम द्वारा होली पर विधवाओं को दिए उपहार की जानकारी दी।
  • जिलाधिकारी कुमार ने कहा कि पिछले साल मुख्यमंत्री के इस्कॉन दौरे के समय विधवा महिलाओं से हुई मुलाकात के बाद वे समय-समय पर विधवा माताओं की जानकारी लेते रहते हैं।
  • होली के दिन सुबह मुख्यमंत्री ने फोन पर बात कर विधवा माताओं के बारे में जानकारी ली और कुछ करने की जिज्ञासा जताई।
  • वृंदावन में स्थित विधवा आश्रमों में जल शोधन प्रणाली (आरओ), केन्द्रीयकृत सौर वॉटर हीटर, सौर ऊर्जा संयंत्र तथा कमरों के लिए वॉटर कूलर जैसी सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराई जाएंगी।
  • डीएम ने कहा, ‘मुख्यमंत्री ने कहा कि वृद्ध माताओं को शुद्ध जल के लिए शीघ्र ही आरओ प्लांट की स्थापना की जाए। साथ ही सोलर सिस्टम के जरिए 24 घंटे बिजली की उपलब्धता और कूलर लगवाए जाएं। सर्दी के दिनों में वृद्ध माताओं की सुविधा के लिए सोलर हीटर लगवाया जाएगा।’

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें