[nextpage title=”SP-Congress Alliance” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहे हैं, जिसके तहत समाजवादी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच गठबंधन की ख़बरों से सूबे का राजनीतिक गलियारा गर्म हो चुका है। इसी बीच ऐसा कहा जा रहा है कि, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की पुष्टि कभी भी हो सकती है। वहीँ अगर कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन होता है, तो कुछ दिग्गज सपा नेताओं के टिकट पर खतरा मंडरा सकता है।

अगले पेज पर जानें कौन हैं 5 दिग्गज सपा नेता:

[/nextpage]

[nextpage title=”SP-Congress Alliance2″ ]

सिटिंग MLA में फंस सकता है पेंच:

  • यूपी विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम समय बचा हुआ है।
  • वहीँ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की ख़बरों से राजनीतिक गलियारा गर्म हुआ है।
  • ऐसा माना जा रहा है कि, अगर सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन होने से सपा के कुछ दिग्गज नेताओं को अपने टिकट का नुक्सान उठाना पड़ सकता है।
  • सूत्रों की मानें तो, अखिलेश यादव और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को छोड़कर सभी मामलों पर बातचीत हो चुकी है।
  • वहीँ अगर गठबंधन होता है तो सपा कांग्रेस के सिटिंग MLA को हटाकर टिकट नहीं दे सकती है।
  • जिसके चलते पार्टी के कुछ नेताओं का नुक्सान होना तय है।

इन नेताओं को उठाना पड़ सकता है नुक्सान:

  • शामली: मनीष चौहान (सपा)- पंकज कुमार मलिक (कांग्रेस)
  • सयाना, बुलंदशहर: राजकुमार लोधी (सपा)- दिलनवाज खान (कांग्रेस)
  • खुर्जा, बुलंदशहर: नंदकिशोर बाल्‍मीकि (सपा)- बंसी सिंह (कांग्रेस)
  • मथुरा: अशोक अग्रवाल (सपा), प्रदीप माथुर (कांग्रेस)
  • गंगोह, सहारनपुर: इंद्रसेन (सपा), प्रदीप कुमार (कांग्रेस)
  • स्‍वार, रामपुर: अब्‍दुल्‍ला आजम (सपा), नवाब काजिम अली खान (कांग्रेस)
  • किदवईनगर, कानपुर: ओम प्रकाश मिश्रा (सपा), अजय कपूर (कांग्रेस)

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें