राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी को भापते हुए चोरों के हौसले सातवें आसमान पर हैं। चोर ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। यही नहीं वह सरकारी मशीनरी को भी चैंलेज देने में लगे हैं। चोरों ने अब बार फिर से सरकारी गाड़ी को चोरी कर अपने बुलन्द हौसलों का आगाज करा दिया। ताजा मामले में थाना कृष्णानगर से चोरों ने वीडियो की सरकारी टाटा सूमो गोल्ड गाड़ी चोरी कर ले गये। सरकारी गाड़ी चोरी होने से प्रशासनिक विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

यह है पूरा मामला

  • कृष्णानगर थानाध्यक्ष ने बताया कि गोसाईगंज क्षेत्र के विकास खण्ड अधिकारी भोलानाथ कनौजिया की सरकारी टाटा सूमो गोल्ड यूपी 32-बीजी-6791 को उनका चालक राजेश श्रीवास्तव चलाता है।
  • बुधवार को विकास खण्ड अधिकारी भोलानाथ कनौजिया को कांशीराम स्मारक के पास चुनाव मतदाता केंद्रो का निरीक्षण करने गये थे।
  • जहां शाम को वीडियो भोलानाथ कनौजिया ने अपने चालक से कहां कि तुम मुझे मेरे आवास आशियाना थाना क्षेत्र में छोड़ दो और गाड़ी अपने घर लेते जाओ।
  • इसके बाद चालक राजेश श्रीवास्तव ने वीडियो भोलानाथ कनौजिया को उनके आवास आशियाना छोड़कर सरकारी गाड़ी लेकर कृष्णानगर स्थित अपने आवास जय प्रकाश नगर लेकर चला गया।
  • रात को उसने गाड़ी अपने घर के सामने खड़ीकर दी। जब वह सुबह साढ़े छह बजे उठा कर देखा कि घर के सामने से सरकारी गाड़ी टाटा सूमो गोल्ड गायब है।
  • यह देख चालक राजेश श्रीवास्तव के होश उड़ गये उसने पुलिस को सूचना दी पुलिस छानबीन कर वापस लौट गई।
  • चालक राजेश श्रीवास्तव ने सराकरी गाड़ी चोरी की तहरीर थाने पर दी।
  • पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ गाड़ी चोरी की एफआईआर दर्ज कर कार्यवाहीं कर रही है।
  • वहीं करीब दो माह पहले हरदोई के एसपी राजीव मल्होत्रा अपनी सरकारी गाड़ी से हरदोई से अपने आवास हजरतगंज लखनऊ आये थे।
  • जहां उनकी सरकारी गाड़ी चोरो ने पार कर दी थी।
  • जिससे काफी समय तक पुलिस गाड़ी की तलाश करती रही लेकिन उसका सुराग नहीं लग रहा था।
  • एसएसपी ने गाड़ी को खोजने में कई टीमें लगा दी थी।
  • जहां क्राइम ब्रांच ने एसपी की सरकारी बोलेरो को नेपाल से अस्ति पंजर के रूप में बरामद किया था। जिसका ढ़ाचा अभी तक नहीं मिला।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें