ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल (bada mangal) का पर्व पूरे देश में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी लखनऊ में भी रात 12 बजे ही प्रमुख मंदिरों के कपाट दर्शन के लिए खोल दिए गए।

  • भक्तों की भीड़ भोर से ही हनुमान जी के दर्शन के लिए मंदिरों के बाहर तक लगी हुई है।
  • सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन, पुलिस और मंदिर प्रशाशन की तरफ से प्रमुख मंदिरों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
  • मंदिर में (bada mangal) दर्शन के लिए आने वाले हर श्रद्धालु पर तीसरी आंख की निगरानी रहेगी।
  • वहीं मंदिर परिसर से बाहर अराजकतत्वों से निपटने के लिए सिविल ड्रेस में भी पुलिस तैनात की गई है।
  • भीड़ को देखते हुए मंदिरों में श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो इसकी भी व्यवस्था की गयीं है।
  • बड़े मंगल के अवसर पर शहर भर में पेय जल, शर्बत, भंडारे का आयोजन किया गया है।

ये भी पढ़ें- सीसीटीवी की निगरानी में हो रहे बजरंगबली के दर्शन!

इन तारीखों को पड़ेगा बड़ा मंगल

  • आज तीसरा बड़ा मंगल (bada mangal) है, और चौथा एवं आखिरी बड़ा मंगल 06 जून 2017 को मनाया जायेगा।
  • इस दिन नगर केे विभिन्न हनुमान मंदिरों में आयोजित होने वाले विशाल मेला में नगर के सभी हनुमान मन्दिरों में श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना किया जाता है।
  • बता दें कि बजरंग बली को लेकर भक्तों में बड़ी आस्था है।
  • ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल (bada mangal) के चलते बजरंग बली के मंदिरों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है।
  • सब अपनी-अपनी मनोकामना मांगने और दर्शन करने मंदिर जा रहे हैं।
  • श्रद्धालुओं की सुरक्षा की नजर से पुलिस, जिला प्रशाशन और मंदिर प्रशाशन की तरफ से मंदिर परिसर के बाहर और अंदर पुलिस बल तैनात किया गया है।
  • श्रद्धालुओं के लिए जल और प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें- हनुमान सेतु मंदिर में बजरंगबली के दर्शन करने पहुंचे सीएम योगी!

ऐसी रहेगी यातायात डायवर्जन की व्यवस्था

  • 1. सीतापुर रोड की ओर से आने वाले भारी वाहन/रोडवेज/सिटी बस आदि पुरनियाॅ रेलवे क्रासिंग एवं डालीगंज रेलवे क्रासिंग से कपूरथला तथा आई0टी0 चौराहा की ओर नहीं जा सकेगें। बल्कि यह यातायात मड़ियांव ओवर ब्रिज से पुरनिया रेलवे क्रासिंग, डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवर ब्रिज के नीचे से पक्का पुल, शाहमीना/इन्जीनियरिंग कॉलेज चौराहे से टेढ़ी पुलिया, विकास नगर मोड़, रहीम नगर, वायरलेस चौराहा महानगर, बादशाहनगर, संकल्प वाटिका, सिकन्दरबाग, कैसरबाग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
  • 2. कैसरबाग/हजरतगंज की ओर से आने वाले भारी वाहन/रोडवेज/सिटी बस आदि सुभाष चौराहे से आईटी, कपूरथला की ओर नहीं जा सकेगें। बल्कि यह यातायात सुभाष चौराहे से क्लार्क अवध, शहीद स्मारक, डालीगंज पुल, शाहमीना, पक्कापुल से दाहिने डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवर ब्रिज, पुरनिया रेलवे क्रासिंग ओवर ब्रिज के नीचे से मड़ियांव/चिरैयाझील, संकल्प वाटिका, निशातगंज, महानगर होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
  • 3. कुर्सी रोेड की ओर से आने वाला यातायात विष्णुपुरी कॉलोनी व हीवेट पालीटेक्निक (रहीमनगर) चौराहा से नीरा नर्सिंग होम की नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात हीवेट पालिटेक्निक (रहीमनगर) चौराहा, वायरलेस चौराहा, गोल मार्केट, बादशाहनगर, निशातगंज, सिकन्दरबाग होते हुये अपने गन्तब्य को जा सकेगें।
  • 4. आई0टी0 चौराहा, से बड़े वाहन विवेकानन्द पॉलिटेक्निक निराला नगर ओवर ब्रीज से अलीगंज होते हुये कपूरथला की ओर की ओर नहीं जा सकेंगे। यह यातायात फैजाबाद रोड, सेन्ट्रल बैंक तिराहा, वायरलेस चौराहा, हीवेट पालीटेक्निक से विष्णुपुरी होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
  • 5. सहारा टावर तिराहे से अलीगंज की ओर से आने वाला सामान्य यातायात कपूरथला चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात सहारा टावर तिराहे से दाहिने 50 मीटर चलने के उपरान्त बायें सहारा टावर के पीछे से साईं मन्दिर तिराहा से दाहिने निरालानगर ओवर ब्रिज होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगें।
  • 6. आईटी/निरालानगर की ओर से आने वाले कामर्शियल वाहन आटो, विक्रम ,चार पहिया एवं दो पहिया वाहन आदि निराला नगर तिराहे से कपूरथला चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। बल्कि यह यातायात निरालानगर तिराहे से बायें चौराहा नम्बर 8 से डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवर ब्रिज, अल्कापुरी, पुरनिया होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
  • 7. छन्नी लाल चौराहा से कपूरथला की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात वायरलेस चौराहा/सेन्ट्रल बैंक होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
  • 8. साईं मंदिर तिराहे की ओर से कोई भी यातायात कपूरथला चौराहा की ओर नहीं आ सकेगा। बल्कि यह यातायात तिराहे से बाएं प्रगति बाजार के पीछे से सहारा टावर होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
  • 9. अल्कापुरी तिराहे से कपूरथला चौराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवर ब्रिज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
  • 10. सुशीला देवी स्मृतिका से प्रयागपुर हाउस तिराहे से सीधे हनुमान सेतु बन्धा तिराहे की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात हनुमान सेतु मन्दिर तिराहा से बाये, सुभाष चौराहा/न्यू हैदराबाद, निशातगंज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

ये भी पढ़ें- भक्तों की भीड़, यह रहेगी यातायात व्यवस्था!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें