आम आदमी उत्तर प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कितना जागरूक है यह तो बताना बहुत मुश्किल है। लेकिन लोगों को अपने चुनावी अधिकार का प्रयोग कैसे और किस प्रकार करना है इसको ध्यान में रखते हुये बुलंदशहर की जनता आज सड़कों पर उतर आई।
  • बुलंदशहर के जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक नई पहल शुरू की।
  • सोमवार की सुबह जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार काला आम चौराहे से नगर के अन्दर जाने वाले सभी मार्गो पर मानव श्रंखला बनाई।
  • शान्ति के प्रतीक कबूतर व गुब्बारों को आसमान में उडाकर डीएम आन्जनेय ने मानव श्रंखला का शुभारम्भ किया।
  • जिलाधिकारी आन्जनेय ने राष्ट्रीय मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से शपथ समारोह कार्यक्रम का आयोजन भी किया।

 30 किलोमीटर लम्बी बनाई मानव श्रृंखला:

  • यह मानव श्रृंखला 30 किलोमीटर लम्बी थी।
  • इस मानव श्रृंखला में तमाम सामाजिक संगठन, स्कूली बच्चे और सरकारी कर्मचारी शामिल थे।
  • इस तरह लोगों को मतदान करने की अपील की गई साथ-साथ यह शपथ भी दिलाई गई कि हम वोटिंग का अधिकार सही तरह प्रयोग करेंगे।
  • 50 हज़ार लोगों ने इस मानव श्रृंखला में हिस्सा लिया।
  • इस मानव श्रृंखला में महिलाओं की तादाद सबसे ज्यादा थी।
  • लोगों ने हाथ से श्रृंखला बनाते हुए लोकतान्त्रिक अधिकार की अहमियत बताई।

[ultimate_gallery id=”24179″]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें