उत्तर प्रदेश की सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी में चल रही कलह अब घर से बाहर आ चुकी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इन सब का कारण पार्टी के राज्यसभा सांसद और महासचिव अमर सिंह को बताया था। हालांकि सपा सुप्रीमो ने उनके इस आरोप को सिरे से नकार दिया था। मगर अब अमर सिंह का अपना खून उनके विरोध में उतर आया है।

जो अपने सगे भाई का न हुआ, वह किसका होगा :

  • बीते दिनों सीएम अखिलेश द्वारा ‘समाजवादी परिवार’ में हो रहे झगड़े का कारण महासचिव अमर सिंह को बताया गया था।
  • अब अखिलेश का साथ देते हुए अमर सिंह के छोटे भाई अरविंद सिंह ने भी उन पर गंभीर आरोप लगाए है।
  • अरविंद सिंह ने कहा कि जो अपने सगे भाई का ना हुआ, वह सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का कैसे हो सकता है।
  • उन्होंने कहा कि सपा में चल रहे पारिवारिक विवाद के लिए के लिये अमर सिंह ही जिम्मेदार हैं।
  • अमर सिंह को पारिवारिक विवाद शुरू कराने में महारत हासिल है।

यह भी पढ़े : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर आरएसएस ने तोड़ी चुप्पी!

  • उनके कारण ही उनका अपने माता-पिता से मनमुटाव हुआ था।
  • इसके अलावा अमर अभिनेता अमिताभ बच्चन के परिवार सहित कई उद्योगपतियों के परिवार में कलह उत्पन्न कर चुके है।
  • सपा मुखिया को अपनी बातो में फंसाकर अमर राज्यसभा पहुंचे और फिर पार्टी के महासचिव बन गये।
  • इसके बाद अपने पुराने पुराने विरोधी राम गोपाल यादव को पार्टी से बाहर निकलवा दिया।
  • अमर सिंह खुद समाजवादी पार्टी का सर्वेसर्वा बनना चाहते है।

यह भी पढ़े : दिवाली को खास बनाने में जुटी पुलिस ने बांटी मिठाई और मोमबत्ती!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें