ग्रेटर नोएडा में नाइजीरियन मूल के लोगों पर हुए हमलों में 8 लोगों के घायल होने की सूचना है। अब तक पुलिस ने 1200 लोगों के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज कर 5 को गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पण्डा ने की है।

  • वहीं नाइजीरियन हाई कमिशन के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
  • एडीजी एल-ओ दलजीत सिंह चौधरी ने बताया कि बाकी लोगों की विडियोग्राफी से पहचान की जा रही है।
  • मनीष की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सुषमा स्वराज ने योगी से मांगी रिपोर्ट

  • उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की एनएसजी सोसायटी में रहने वाले 12वीं के छात्र मनीष की संदिग्ध हालत में हुई मौत के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से रिपोर्ट मांगी है।
  • बता दें कि मृतक के पिता किरणपाल खारी ने आरोप लगाया है कि नाइजीरियन छात्रों ने उनके बेटे को अपहरण करके उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिला दिया।
  • इसके बाद उसकी मौत हो गई। इस मामले में उन्होंने नाइजीरिया मूल के पांच छात्रों के खिलाफ कासना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

छात्रों ने आरोपों को बताया गलत

  • वहीं इस मामले में नाइजीरियन छात्राओं का कहना है कि अपहरण नशीली कोल्ड्रिंक देने का आरोप गलत है।
  • बता दें कि बिल्डर्स एरिया में एनएसजी सोसायटी में रहने वाले किरणपाल खारी का बेटा मनीष खारी शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गया था और शनिवार सुबह नशे की हालत में मिला था।
  • शनिवार को इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी।
  • इसके बाद शक के आधार पर उसके पिता ने कासना कोतवाली में पांच नाइजीरियन छात्रों उस्मान अब्दुल कादिर, मोहम्मद आमिर, सईद कबीर, अब्दुल उस्मान और सईद अबू वकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
  • रिपोर्ट दर्ज जोन के बाद सैकड़ों नाइजीरियन छात्रों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की थी।
  • इस मामले में कासना कोतवाली प्रभारी अवनीश अवस्थी ने बताया छात्र की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पायेगा।

हमले में 8 नाइजीरियन घायल

  • लोगों का आरोप है कि ग्रेनो को तालिबान बनाने की कोशिश की जा रही है।
  • नाइजीरियन नागरिकों को भीड़ निशाना बना रही है।
  • नागरिकों का आरोप है कि नाइजीरियन ड्रग का कारोबार करते हैं।
  • विदेश मंत्री ने नोएडा पुलिस ने रिपोर्ट मांगी है, सूत्रों के अनुसार अलग-अलग इलाके में नाइजीरियनों पर हुए हमले में अब तक 8 नाइजीरियन गम्भीर हो चुके हैं जिन्हें कैलाश अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें