मैनपुरी में सुबह तड़के रेस लगाकर लौट रहे तीन दोस्तों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

  • सेना भर्ती की तैयारी में जुटे 3 युवकों को ट्रक ने रौंदा
  • मैनपुरीं में सुबह तड़के रेस लगाकर लौट रहे तीन दोस्तों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया।
  • ट्रक की टक्कर से दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
  • जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
  • घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
  • खबर पाकर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
  • घटनास्थल पर जाम लग गया है।
  • सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर घटना को लेकर नाराजगी जता रही है।
पूरी घटना आज की है
  • नगर पंचायत क्षेत्र के ग्राम जिजई निवासी देवेंद्र पुत्र शिबबीर यादव तथा खड़ेपुर निवासी विशाल पुत्र श्रीचंद शाक्य एवं नगला दनु निवासी शिवम पुत्र उमेश शाक्य तीनों गहरे दोस्त थे।
  • तीनों ही सेना में भर्ती होने के लिए कई दिनों से दौड़ लगा रहे थे।
  • आज की सुबह तीनों दोस्त दौड़ लगाने के लिए मैनपुरी बेवर मार्ग पर निकल आए।
  • कस्बे में रामनगर मोड़ पर जैसे ही तीनों पहुंचे तभी तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने तीनों को रौंद दिया।
  • ट्रक की टक्कर से विशाल और शिवम की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
  • वहीं देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
  • सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
  • घटना की जानकारी पाकर किशनी थाना प्रभारी केके तिवारी कुसमरा, एलाऊ पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
  • सीओ प्रयांक जैन एसडीएम किशनी अशोक प्रताप सिंह मौके पर आ गए हैं।
  • घटनास्थल पर कोहराम है।

 

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”up news” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें