यूपी के आगरा जिले में यमुना नदी में नहाते समय (yamuna river) में डूबी चार लड़कियों में तीन के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने इसकी सूचना पुलिस जैसे ही परिजनों को दी वैसे ही उनके घरों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं नहाते समंय डूबी एक अन्य लड़की की तलाश अभी चल रही है।

बीमारी से ग्रसित व्यापारी ने खुद को गोली से उड़ाया

क्या है पूरा घटनाक्रम?

  • गौरतलब है कि, आगरा जिले में यमुना नदी के आसपास बसने वाले गावों में ऋषि पंचमी को यमुना में नहाने की परंपरा सदियों से चल रही है।
  • बीते शनिवार को भी कई गावों के लोग यमुना नदी में नहाने के लिए गए हुए थे।
  • रेणुका धाम शनि मंदिर के पास अरसेना गांव के लोग भी गए थे।
  • इनमें महिलाएं और बच्चे भी थे।

आधा घंटा सड़क पर तड़पते रहे घायल, डिप्टी सीएम ने पहुंचवाया अस्पताल

  • बताया जा रहा है कि नहाते समय तेज बहाव के चलते दो सगी बहनें ललिता (17), पूनम (12) एवं दो चचेरी बहनें मोनिका (12), बबिता (10) नदी में बह गईं।
  • बेटियों को डूबता देख महिलाओं ने शोर मचाया।
  • इसके बाद गोताखोर नदी में कूदे लेकिन पानी के शैलाब के आगे उन्हें बचाया नहीं जा सका।
  • पुलिस और पीएसी के गोताखोरों ने आज शाम को तीन लड़कियों के शव बरामद कर लिए।
  • थाना प्रभारी अरसेना राजेश कुमार ने बताया कि एक अन्य लड़की के शव की तलाश जारी है।
  • वहीं बेटियों के शव मिलने (yamuna river) से उनके घरों में कोहराम मचा हुआ है।

बीजेपी विधायक पर पार्टी विरोधी गतिविधियां करने का आरोप, पत्र में हुआ खुलासा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें