उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने शुक्रवार को प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।

3 आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले:

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने सूबे के 3 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।
  • जिसके मद्देनजर अधिकारियों के निर्देश प्राप्त हो चुके हैं।

किसका ट्रान्सफर कहाँ:

  • यूपी की समाजवादी सरकार ने प्रदेश के 3 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।
  • जिसके तहत आरआर 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार साहनी को बिजनौर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
  • अजय कुमार साहनी इससे पहले 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर के सेनानायक थे।
  • एसपीएस 2005 बैच के उमेश कुमार श्रीवास्तव को 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर का सेनानायक बनाया गया है।
  • उमेश कुमार इससे पहले बिजनौर के पुलिस अधीक्षक थे।
  • रुचिता चौधरी को अपर पुलिस अधीक्षक, इलाहाबाद उच्च न्यायालय, लखनऊ पीठ नवीन परिसर बनाया गया है।
  • रुचिता इससे पहले महिला सम्मान प्रकोष्ठ में अपर पुलिस अधीक्षक थीं।

15 आईएएस अधिकारियों के भी हुए तबादले:

  • यूपी सरकार ने शुक्रवार को ही प्रदेश के 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले भी किये थे।
  • जिसमें सरकार ने महत्वपूर्ण विभागों के अफसरों का तबादला किया था।
  • वहीँ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने चाचा के पूर्व विभागों के अफसरों का भी तबादला कर दिया है।
  • सूत्रों के मुताबिक, शिवपाल सिंह यादव और मुख्यमंत्री के बीच अभी सब कुछ ठीक नहीं हुई है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें