उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में तीन युवको द्वारा एक महिला के साथ गैंगरेप का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला और आरोपियों का घर आमने सामने है।

  • महिला के जानकार एक युवक ने महिला को बहला फुसला का घर के नजदीक आहते में बुलाया।
  • इसके बाद महिला को जबरदस्ती एक युवक ने पकड़ा और रेप किया।
  • बाद में दो अन्य युवको को बुला लिया और उसके बाद एक के बाद एक दो अन्य युवक ने भी महिला से रेप किया।
  • आरोप है कि तीनों ने महिला को धमकी भी दी और कहा कि घटना के बारे में किसी को बताया तो उसका अंजाम बुरा होगा।
  • पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें