रविवार 11 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित केंद्र सरकार के तीन केंद्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। जिसके तहत केंद्रीय मंत्री किरिन रिजिजू, केंद्रीय राज्यमंत्री महेश शर्मा और केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी अपने-अपने प्रस्तावित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

स्मृति ईरानी आगरा के दौरे पर:

  • उत्तर प्रदेश में रविवार 11 दिसम्बर को पीएम मोदी समेत तीन केंद्रीय मंत्री दौरे पर हैं।
  • जिसके तहत केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी आगरा में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।
  • स्मृति ईरानी भारतीय जनता पार्टी के युवा सम्मेलन के कार्यक्रम में शामिल होंगी।
  • इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह भी मौजूद रहेंगे।

महेश शर्मा चित्रकूट के दौरे पर:

  • रविवार 11 दिसम्बर को केंद्रीय राज्यमंत्री महेश शर्मा चित्रकूट के दौरे पर रहेंगे।
  • केंद्रीय मंत्री चित्रकूट में भाजपा की परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे।
  • कार्यक्रम का आयोजन CIC कॉलेज में रैली को संबोधित करेंगे।

किरिन रिजिजू जौनपुर के दौरे पर:

  • केंद्रीय मंत्री किरिन रिजिजू रविवार को प्रदेश के जौनपुर जिले के दौरे पर रहेंगे।
  • जिसके तहत केंद्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी के युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
  • केंद्रीय मंत्री किरिन रिजिजू का यह कार्यक्रम शहर के टीडी कॉलेज में आयोजित किया गया है।

ये भी पढ़ें: कड़ाके की ठण्ड के बावजूद पीएम की रैलीस्थल पर पहुँचने लगे लोग!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें