कानपुर से बनारस तक उफनाई गंगा नदी में तैरकर जा रही श्रद्धा शुक्ला कल प्रतापगढ़ पहुंची थी, जिसके बाद गले में इन्फेक्शन के चलते उनके मिशन पर आज रोक लग गयी।

सर्दी जुकाम से तैरने में समस्या:

  • उत्तर प्रदेश की श्रद्धा शुक्ला तैरकर कानपुर से बनारस पहुंचने के मिशन पर हैं।
  • उनके इस मिशन को उस वक़्त झटका लगा जब प्रतापगढ़ से इलाहाबाद आते समय श्रद्धा की तबियत अचानक ख़राब हो गयी।
  • जिसके बाद उनके मिशन को वहीँ रोक दिया गया।
  • पानी में इतना समय व्यतीत करने के चलते श्रद्धा को गले में इन्फेक्शन की शिकायत हो गयी है।
  • इन्फेक्शन की वजह से श्रद्धा को तैरने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
  • उनके साथ चल रही टीम ने उन्हें सम्बंधित दवाई देकर उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
  • जिसके चलते उनके मिशन को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है।
  • श्रद्धा अब इलाहाबाद से मिर्जापुर के लिए कल सुबह 9 बजे रवाना होंगी।

प्रसाशन ने किये हैं सुरक्षा के इंतजामः

  • बारिश के कारण उफनाई गंगा में तैराकी कर रही जलपरी को प्रशासन पूरी सुरक्षा दे रहा है।
  • इस दौरान गंगा में दो नावें उनके पीछे चल रही हैं।
  • इसमें चार नाव चालक, छह लाइफ गार्ड और खाने-पीने का सामान है।
  • श्रद्धा के साथ आठ गोताखोर, दो शूटरों की टीम भी चल रही है।
  • गंगा में किसी खतरनाक जलीय जीव से श्रद्धा को बचाने के लिए शूटरों की व्यवस्था की गई है।
  • उसके स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए डॉ. सुभाष को भी टीम में शामिल किया गया हैं।
  • किसी भी खतरे के समय श्रद्धा को पूरी मदद की जाएगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें