मंगलवार 15 अगस्त को देश अपनी आजादी का 71वां जश्न मनायेगा, इस दौरान पूरे देश में तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में भी सोमवार 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा(tiranga yatra 2017) का आयोजन किया गया है।

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा निकालेंगे तिरंगा यात्रा(tiranga yatra 2017):

  • सोमवार को सूबे के गाजीपुर जिले में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है।
  • जिसके तहत तिरंगा यात्रा की अगुवाई केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा करेंगे।
  • तिरंगा यात्रा सुबह 10 बजे बाइक से निकाली जाएगी।
  • यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।
  • तिरंगा यात्रा सूरज कुंड पार्क से शुरू होकर शहर के बीचो बीच होते हुए वीर अब्दुल हमीद सेतु पर समाप्त होगी।

लखनऊ में भी होगा तिरंगा यात्रा का आयोजन(tiranga yatra 2017):

  • 15 अगस्त से एक दिन पहले राजधानी लखनऊ में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है।
  • यह आयोजन मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्या गिरी की ओर से किया गया है।
  • तिरंगा यात्रा की अगुवाई महंत देव्या गिरी करेंगी।
  • जिसकी जानकारी महंत देव्या गिरी ने दी।
  • तिरंगा यात्रा की शुरुआत दोपहर 1 बजे से की जाएगी।

स्कूली बच्चे भी होंगे शामिल(tiranga yatra 2017):

  • डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मठ मंदिर की ओर से स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
  • यह तिरंगा यात्रा मनकामेश्वर मठ मंदिर परिसर से लेकर शहीद स्मारक स्थल तक निकाली जाएगी।
  • वहां पर सभा के बाद यात्रा का समापन हो जाएगा।
  • यह यात्रा दोपहर 1 बजे से शुरू होगी।
  • महंत ने बताया कि, तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चे और तमाम सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे
  • इस विशाल यात्रा में अनेक स्कूलों के छात्र व स्वैच्छिक, सामाजिक संगठन अपनी सहभागिता कर राष्ट्र प्रेम के इस आयोजन में योगदान दे रहे हैं।
  • साथ ही इस यात्रामें सभी धर्म व वर्ग के लोग राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने हेतु संकल्पित हैं।

ये भी पढ़ें: आज निकाली जाएगी राजधानी में ‘तिरंगा यात्रा’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें