मंगलवार 15 अगस्त को देश अपनी आजादी का 71वां जश्न मनायेगा, इस दौरान पूरे देश में तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी सोमवार 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा(tiranga yatra 2017) का आयोजन किया गया है।

मनकामेश्वर मंदिर मठ की महंत देव्या गिरी की अगुवाई में होगा आयोजन(tiranga yatra 2017):

  • 15 अगस्त से एक दिन पहले राजधानी लखनऊ में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है।
  • यह आयोजन मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्या गिरी की ओर से किया गया है।
  • तिरंगा यात्रा की अगुवाई महंत देव्या गिरी करेंगी।
  • जिसकी जानकारी महंत देव्या गिरी ने दी।
  • तिरंगा यात्रा की शुरुआत दोपहर 1 बजे से की जाएगी।

स्कूली बच्चे भी होंगे शामिल(tiranga yatra 2017):

  • डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मठ मंदिर की ओर से स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
  • यह तिरंगा यात्रा मनकामेश्वर मठ मंदिर परिसर से लेकर शहीद स्मारक स्थल तक निकाली जाएगी।
  • वहां पर सभा के बाद यात्रा का समापन हो जाएगा।
  • यह यात्रा दोपहर 1 बजे से शुरू होगी।
  • महंत ने बताया कि, तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चे और तमाम सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे
  • इस विशाल यात्रा में अनेक स्कूलों के छात्र व स्वैच्छिक, सामाजिक संगठन अपनी सहभागिता कर राष्ट्र प्रेम के इस आयोजन में योगदान दे रहे हैं।
  • साथ ही इस यात्रामें सभी धर्म व वर्ग के लोग राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने हेतु संकल्पित हैं।

ये भी पढ़ें: कल निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा 2017: देव्या गिरि!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें