बीते दिन स्वाति सिंह को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसके बाद से ही सभी पार्टियों में हलचल शुरू हो गयी थी। समाजवादी पार्टी ने इस समस्या का हल निकालते हुए आर्सि खान को लोहिया वाहिनी महिला विंग का अध्यक्ष बनाया है।

अखिलेश और आज़म की है करीबी :

  • दुबई में कार्यरत आर्सि खान को सपा द्वारा लोहिया वाहिनी महिला विंग का अध्यक्ष बनाया है।
  • आर्सि खान को सीएम अखिलेश और सपा के कद्दावर मंत्री आजम खां का बेहद करीबी माना जाता हैं।
  • आर्सि लखनऊ की रहने वाली हैं और वर्तमान समय में सपा में आईटी विंग का काम संभालती हैं।
  • लोहिया यूथ विग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल मिश्रा ने उन्हें इस पर नियुक्ति पर बधाई दी है।
  • इसके पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व उपाध्यक्ष दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था।

arshi khan samajwadi party

यह भी पढ़े : LIVE: बसपा सुप्रीमो रैली स्थल से संबोधित करती हुईं!

  • मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पढ़ी करने वाले दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह ने बसपा के खिलाफ अभियान छेड़ दिया था।
  • जिसके बाद भाजपा स्वाति सिंह एकजुट होकर खड़ी थी और बसपा को बैकफुट पर ले आयी थी।
  • तभी से चर्चा उठने लगी थी कि उन्हें पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
  • अब यह सब देख कर लगता है कि आगामी विधानसभा चुनावों में महिलाओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण होने वाली है।

यह भी पढ़े : बसपा की महारैली के कारण राजधानी में बदला रहेगा यातायात!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें