सूबे में तेज धूप का दौर जारी है और सर्दी अब पूरी तरह से अलविदा कह चुकी है। न्यूनतम और अधिकमत तापमान में इजाफे की वजह से लोगों ने गरम कपड़े पहनना बन्द कर दिया है।
- खासतौर से दोपहर के वक्त के तो धूप और भी तेज है,
- वहीं कई जगह अभी से ही पारा 35 डिग्री के ऊपर चला गया है।
- फरवरी में ही लोगों को मार्च की तपिश का एहसास हो रहा है।
देखिये तस्वीरें:
[ultimate_gallery id=”58462″]
पूर्वी उत्तर प्रदेश का वातावरण फिलहाल रहेगा शुष्क
- मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश का वातावरण फिलहाल शुष्क ही बना रहेगा।
- विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
यह रहा आसपास के जिलों का हाल
- कानपुर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री व अधिकतम 30 डिग्री दर्ज होने की किया गया।
- मेरठ का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री,
- वाराणसी का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री व अधिकतम 31 डिग्री,
- बरेली का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री व अधिकतम 30 डिग्री,
- इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री व अधिकतम 32 डिग्री,
- बांदा का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री,
- आगरा का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री व अधिकतम 32 डिग्री,
- अलीगढ़ का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री व अधिकतम तापमान 30 डिग्री,
- झांसी का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री व अधिकतम 33 सेल्सियस,
- गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है।
- मौसम विभाग के मुताबिक, अगर पिछले चौबीस घण्टे में प्रमुख शहरों की बात करें तो बांदा का तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया।
- इसके अलावा झांसी में 34.8, वाराणसी में 33.2,
- इलाहाबाद में 34.2, लखनऊ में 32.3,
- मेरठ में 30.8 और बरेली में 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
- विभाग के मुताबिक अधिकांश जगहों पर तापमान अभी से ही 30 डिग्री के ऊपर जा चुका है।
- आने वाले दिनों में गर्मी की तपिश और बढ़ेगा।
- रात के न्यूनतम तापमान में भी आने वाले दिनों में और इजाफा होगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.