देश और दुनियाभर में मशूहर दुधवा नेशनल पार्क का पर्यटन सत्र आज से शुरू हो गया है। तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 6 बजे से दुधवा पार्क के कपाट सैलानियों से लिए खोल दिए गये हैं। बाघ और गैडों से अपनी पहचान रखने वाला दुधवा पार्क इको फ्रेंडली टूरिज्म के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

  • बता दें कि दुधवा का सत्र 15 नवंबर से लेकर 15 जून तक चलता है।
  • मासून सत्र में बारिश के चलते यहां के कच्चे रास्ते खराब हो जाते हैं।
  • जिससे गाड़ियों के फंसने का खतरा रहता है।
  • पार्क के अधिकारियों ने बताया कि नये सत्र की सभी तैयारियां पूरी हो गयी हैं।
  • इस बार दुधवा में बाघ और गैंडों के साथ ही अन्य वन्यजीव और उनकी विविधता को प्राथमिकता दी गई है।
  • नए सत्र में प्रशिक्षित गाइड सैलानियों को पार्क की सैर कराएंगे।

एक सींग वाला गैंडा पार्क की शानः

  • दुधवा नेशनल पार्क का मुख्य आकर्षण एक सींग वाला गैंडा है।
  • इसके अलावा भी पार्क में तमाम दुर्लभ वन्य जीव मौजूद हैं।
  • गैड़ों से संरक्षण के लिए यहां गैंडा पुनर्वास परियोजना चलायी जा रही है।
  • साथ ही पांच अगल प्रजातियों के हिरन पार्क की शोभा बढ़ाते हैं।
  • देश के किसी अन्य वन्यजीव पार्क में हिरन का पांच प्रजातियां एक साथ नहीं हैं।
  • इनमें बारहङ्क्षसघा, चीतल, सांभर, काकड़ व पाड़ा शामिल हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें