यूपी के गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र के मिश्रौलिया में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक नटलू (30 वर्ष) की मौत हो गई। कोहरे का कहर होने के चलते इसी दिन बेलीपार क्षेत्र में महावीर छपरा के पास ट्रक की टक्कर से टेंपो सवार महिला घायल हो गई। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। पुलिस दोनों ही घटनाओं की पड़ताल कर रही है।

क्या है पूरा घटनाक्रम? (कोहरे का कहर)

  • जानकारी के अनुसार, पिपराइच क्षेत्र के जंगल तिनकोनिया नंबर दो निवासी नटलू गल्ला कारोबारी थे।
  • गुलरिहा क्षेत्र के मंगलपुर से धान की खरीद कर अपनी ही ट्रैक्टर-ट्राली पर लादकर घर लौट रहे थे।
  • पिपराइच रोड पर सड़क पर बने गड्ढे में पहिया फंस जाने से ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई, जिसके नीचे दबकर उनकी मौत हो गई।
  • वहीं एक अन्य खबर के अनुसार बिस्टौली खुर्द निवासी रिजवान की पत्नी आयशा (40 वर्ष) सुबह टेंपो से गोरखपुर जा रही थी।
  • महावीर छपरा चौराहे पर गोरखपुर से बड़हलगंज की तरफ जा रहे ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी।
  • इस हादसे में आयशा को गंभीर चोट आई है।
  • टेंपो में चंदौली, बेलीपार के जयकरन कीपत्नी भी सवार थीं।
  • उन्हें मामूली चोट आई थी। (कोहरे का कहर)
  • स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद वह घर चली गईं।

वाहन चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • उत्तर प्रदेश में सर्दी की पहली अंगड़ाई का कहर लगातार देखने को मिल रहा है।
  • कोहरे का कहर शुरूआती ठंड से कई जिले के लोग कांपने लगे हैं।
  • उत्तर प्रदेश में सर्दी आते हैं कोहरे ने कई शहरों को अपने आगोश में ले लिया है।
  • साथ सामन्य जन जीवन अस्त ब्यस्त हो गया है।
  • जिसके चलते यातायात पर इसका बड़ा असर पड़ा है।
  • सड़कों पर धुंध के चलते आवा-जाही में भी कमी आयी है।
  • साथ ही दुर्घटनाएं भी बढ़ी हैं।
  • लगातार कोहरे के कारण हो रहे हादसों पर चालकों को वाहन काफी सावधानी के साथ चलाने की आवस्यकता है।
  • कोहरा अधिक होने पर फॉग लाइट का इस्तेमाल करें।
  • वाहन चलाते समय दोपहिया चालक हेलमेट और चार पहिया चालक सीट बेल्ट जरूर लगाएं।
  • अपने वाहन को कोहरा होने पर धीमी गति से साइड में चलाएं।
  • किसी को भी जल्दबाजी में ओवरटेक ना करें।
  • सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें