उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज एक साथ कई प्रदर्शनों के चलते कई रास्तों को डाइवर्ट किया गया है।

पेंशन को लेकर राज्य कर्मचारियों का धरना:

  • सूबे की राजधानी लखनऊ में आज कई कर्मचारियों के संघ गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे।
  • जिसके चलते शहर की सड़कों पर जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन किया है।
  • गौरतलब है कि, कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति जीपीओ पर कर्मचारी, शिक्षक और पेंशनर्स अपनी पेंशन व्यवस्था की बहाली को लेकर धरना देंगे।
  • दूसरी ओर कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा जवाहर भवन में विशाल धरना देंगे और मोर्चा मार्च भी निकालेंगे।
  • जिसके चलते हजरतगंज में कई रास्तों को डाइवर्ट किया जायेगा।

इन रास्तों पर होगी रोक:

  • सिकंदराबाग चौराहे से जवाहर भवन की ओर।
  • महानगर, बादशाहनगर से संकल्प वाटिका तिराहा होते हुए सिकंदराबाग की ओर।
  • हजरतगंज चौराहे से संकल्प वाटिका, निशातगंज, महानगर की ओर।
  • हजरतगंज चौराहे से सिंकदरबाग रोडवेज बसें चारबाग से हजरतगंज की ओर।
  • कैंट वीआईपी रोड से बंदरिया बाग चौराहे डीएसओ हजरतगंज की ओर।
  • रायल होटल चौराहे से हजरतगंज गोल्फ क्‍लब चौराहे से पार्क रोड की ओर।

यहाँ से जाएँ:

  • बैकुंठधाम तिराहा, पीएनटी तिराहा, गांधी सेतु गोल्फ क्लब की ओर से।
  • गांधी सेतु, गोल्फ क्लब, बंदरियाबाग, लालबत्ती एसएन ओवर ब्रिज से कैंट होकर।
  • पार्क रोड, गोल्फ क्लब, गांधी सेतु होते हुए समतामूलक जा सकते हैं।
  • केकेसी तिराहा से लोको कैंट, लालबत्ती बंदरियाबाग, गोल्फ क्लब से जा सकते हैं।
  • सिकंदराबाग से मीराबाई मार्ग, पीएनटी, चिरैयाझील, क्लार्क अवध, परिवर्तन चौक होते हुए जा सकते हैं।
  • गोल्फ क्लब, लालबत्ती एसएन ओवर ब्रिज से कैंट होते हुए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें