Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा 7 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

tragic-accident-on-yamuna-expressway-7-killed-2-seriously-injured

tragic-accident-on-yamuna-expressway-7-killed-2-seriously-injured

यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा 7 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

मथुरा-

शनिवार की सुबह मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र यमुना एक्सप्रेसवे माइलस्टोन 68 पर हादसा हो गया। इसमें वैगनआर सवार सात लोगों की मौके पर मौत हो गई,वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नौहझील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां से उन्हेंबमथुरा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मरने वालों में तीन महिला, तीन पुरुष और एक बच्चा है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। कार आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमे बैठे 7 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया यमुना एक्सप्रेस वे पर एक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। घायलों का इलाज मथुरा जिला अस्पताल में हो रहा है। कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। कार सवार हरदोई से नोएडा जा रहे थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये हैं।सभी मृतक हरदोई के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Report – Jay

Related posts

फतेहपुर जेल में कैदी ने काटी हाथ की नस, खोले कई राज

Sudhir Kumar
7 years ago

प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी और प्रेमिका ने दी अपनी जान

UP ORG Desk
6 years ago

राम मन्दिर मामले में कोर्ट से कभी भी निर्णय हो सकता है: साक्षी महाराज

Yogita
6 years ago
Exit mobile version