देश भर में ठण्ड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इस बार की ठण्ड पिछले बार के कई रिकॉर्ड तोड़ती हुई दिखाई दे रही है। ठण्ड बढ़ने का असर अब भारतीय रेलवे की ट्रेनों पर दिखाई देने लगा है। लगातार बढ़ती ठण्ड के कारण कई ट्रेनों को फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया है।

बढ़ती ठण्ड में ये ट्रेनें हुई निरस्त :

  • ठण्ड के बढ़ते असर के चलते चारबाग में ट्रेनों के निरस्तीकरण की सूची लग गयी है।
  • लगभग 22 ट्रेनों को फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया गया है।
  • आनंद विहार से सियालदह 13 फरवरी तक, सियालदह-आनंद विहार एक्सप्रेस 11 फरवरी तक निरस्त है।
  • मालदा से नई दिल्ली एक्सप्रेस 13 फरवरी तक, नई दिल्ली से मालदा एक्सप्रेस 11 फरवरी तक निरस्त है।
  • शहीद एक्सप्रेस अमृतसर 14 फरवरी तक, शहीद एक्सप्रेस जयनगर 9 फरवरी तक निरस्त की गयी है।
  • सियालदह एक्सप्रेस 11 फरवरी तक, मालदा टाउन नई दिल्ली एक्सप्रेस 13 फरवरी तक निरस्त चल रही है।
  • बरौनी ग्वालियर मेल 11 फरवरी तक, पद्मावत एक्सप्रेस 13 फरवरी तक निरस्त कर दी गयी है।
  • पद्मावत एक्सप्रेस प्रतापगढ़ 14 फरवरी, मुगलसराय से बरेली एक्सप्रेस 13 फरवरी तक निरस्त हो गयी है।
  • बरेली से मुगलसराय 13 फरवरी तक, जनता एक्सप्रेस देहरादून 13 फरवरी तक निरस्त की गयी है।
  • जनता एक्सप्रेस वाराणसी 14 फरवरी तक, वाराणसी बरेली एक्सप्रेस 13 फरवरी तक निरस्त कर दी गयी है।
  • बरेली से वाराणसी एक्सप्रेस 14 फरवरी तक, इंटरसिटी एक्सप्रेस अनवरगंज 13 फरवरी तक निरस्त हो गयी है।
  • इंटरसिटी एक्सप्रेस फैजाबाद 13 फरवरी तक, जनसाधारण एक्सप्रेस आनंद विहार 13 फरवरी तक निरस्त की गयी है।
  • वहीँ जनसाधारण एक्सप्रेस रामपुर 14 फरवरी तक, कुंभ एक्सप्रेस हरिद्वार 12 फरवरी तक निरस्त की गयी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें