Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर फहराया गया तिरंगा

Tricolor hoisted at State Office

Tricolor hoisted at the State Office of the Rashtriya Lok Dal

आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा 69वें गणतंत्र दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद ने ध्वजा रोहण किया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की आजादी 15 अगस्त 1947 के बाद कई बार संशोधन के पश्चात् भारतीय संविधान को अंतिम रूप दिया गया जो आज के दिन 26 जनवरी 1950 को अधिकारिक रूप से अपनाया गया। उसी दिन देश को अपना अस्तित्व प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि हमें विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश होने का गर्व है। लेकिन कुछ गैर जिम्मेंदार राजनीतिज्ञों और अपराधियों द्वारा लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है। इसलिए कुछ लोगों का लोकतंत्र से विश्वास उठ गया है परन्तु तानाशाही की सरकारे ज्यादा दिन तक नहीं टिकती।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी वसीम हैदर, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रो. यज्ञदत्त शुक्ल, चौ. भूपाल सिंह, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, प्रदेश सचिव एमए अरिफ, बीएल प्रेमी, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, लक्ष्मी गौतम, मनोज सिंह चौहान, महिला मध्य जोन अध्यक्ष रत्ना पाण्डेय, महबूब आलम, संगीता शर्मा, चन्द्रकांत अवस्थी, शैलेन्द्र शर्मा, अश्वनी प्रताप सिंह, अजय मिश्रा सहित रालोद नेता उपस्थित रहे।

राजपथ पर राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ध्‍वजारोहण के बाद दी तिरंगे को सलामी

गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में राजपथ पर भारत की सैन्य ताकत, संस्कृति एवं विविधता का शानदार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर आसियान के 10 देशों के नेता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पधारे। कार्यक्रम में सैन्यकर्मियों की परेड एवं सैन्य ताकत के प्रदर्शन के साथ अलग-अलग राज्यों, मंत्रालयों एवं विभागों की झांकियां भी प्रदर्शित की गईं। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजपथ पर ध्‍वजारोहण के बाद तिरंगे को सलामी दी। राजपथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्‍वागत किया।

69वां गणतंत्र दिवस: माघ मेला में संतों ने फहराया तिरंगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमर जवान ज्‍योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने भी अमर जवान ज्‍योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। गणतंत्र दिवस समारोह के लिए आमंत्रित मुख्‍य अतिथियों में ASEAN देशों थाईलैंड, वियतनाम, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, म्यांमार, कंबोडिया, लाओस और ब्रूनेई के नेता शामिल रहे। इसके अलावा अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित तमाम नेता, मंत्री और स्कूली बच्चों की झांकियों ने सभी का मन मोह लिया।

विधान भवन के सामने राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

यूपी की राजधानी लखनऊ में भी इस राष्ट्रीय पर्व पर विधान भवन के सामने शुक्रवार सुबह राज्यपाल राम नाईक ने तिरंगा फहराया। झंडारोहण के बाद राज्यपाल ने परेड की सलामी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। गणतंत्र दिवस पर निकाली गई भव्य झांकी को देखकर हर कोई दंग रह गया।

गणतंत्र दिवस पर यूपी के विकास को लेकर विभिन्न झांकियां निकाली गईं। वहीं, स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर राम नाईक ने देश के लिए अमन और चैन की कामना की। यूपी वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। इसके सर्वांगीण विकास के लिए युवाओं को आगे आना होगा। वहीं, सीएम योगी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

भारतीय सेना ने 69वां गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया। इस दौरान आयोजित परेड में सैन्य प्रदर्शित हथियारों एवं उपकरणों सहित सैन्य संस्कृति का शहरवासियों ने अवलोकन किया। गणतंत्र दिवस परेड में सेना सहित राज्य पुलिस, एनसीसी एवं स्कूलों की मार्चिंग दस्तों ने भाग लिया। गणतंत्र दिवस परेड चारबाग से शुरू होकर केडी सिंह बाबू स्टेडियम में संपन्न हुई।

Related posts

समाजवादी लोग भी भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

Divyang Dixit
8 years ago

सजेती थानाक्षेत्र में हाइवे पर ट्रक की चपेट में आई महिला। ट्रक के पहियों के बीच फसी महिला मौके पर मौत। गुस्साए ग्रामीणों ने रोड किया जाम, ट्रक में किया पथराव। मौके पर बिधनू, घाटमपुर सहित एसपी ग्रामीण भी पहुँचे। 1 घंटे से लगा जाम ग्रामीण कर रहे चालक की गिरफ्तारी की मांग।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

मेरठ: आईटीबीपी जवान ने खाया जहर

UP ORG Desk
6 years ago
Exit mobile version