यूपी के आगरा स्थित ताजमहल पर आतंकी हमले की धमकी के बाद शनिवार सुबह दो धमाकों से हड़कंप मच गया ब्लास्ट हुआ है।

  • आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 के पास आज सुबह दो जोरदार धमाका हुए।
  • पहला धमाका स्टेशन के पास हुआ जबकि दूसरा धमाका स्टेशन के पास एक मकान की छत पर हुआ।
  • ख़बरों के अनुसार घटना प्लेटफार्म के आउटर एरिया में हुई है।
  • धमाके की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया।
  • धमाके की खबर मिलते ही सुरक्षा बल भी मौके पर पहुंच गए हैं।
  • फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं आ रही है।
  • सुरक्षा एजेंसियां और सुरक्षा बल मामले की पड़ताल कर रहे हैं।

ताज महोत्सव शुरू होने से पहले हुई घटना

  • बता दें कि अधिकारियों ने ताज में सघन चेकिंग के साथ ही आसपास के इलाके में फ्लैग मार्च भी किया था। शनिवार से ताज महोत्सव आरंभ हो रहा है।
  • आईएस से जुड़े ‘अहवाल उम्मत मीडिया सेंटर’ ने एक ग्राफिक्स जारी किया है।
  • इसमें भारत पर हमलों के साथ ही ताज महल को टारगेट पर दिखाया गया है।
  • IS की गतिविधियों पर नजर रखने वाले इंटेलिजेंस ग्रुप के मुताबिक इस ग्राफिक्स को 14 मार्च को अहवाल उम्मात मीडिया सेंटर से टेलिग्राम पर भेजा गया है।
  • इस ग्राफिक्स में एक नकाबपोश हथियारबंद व्यक्ति को दिखाया गया है जो ताजमहल की तरफ मुंह करके खड़ा है।
  • इसी ग्राफिक्स के ऊपर लिखा है न्यू टारगेट यानी अगला लक्ष्य।
  • उसी के ठीक नीचे अरबी भाषा में लिखा है आगरा इश्तीशादी यानी आगरा शहीद साधक।
  • यानी ताजमहल के भीतर आत्मघाती हमला करने की साजिश रची जा रही है।
  • सुरक्षा के लिहाज से ताज के वॉचिंग टॉवर से ताज की 24 घंटे निगरानी हो रही है।
  • ताजमहल पर आई एस के आत्मघाती हमले से सम्बंधित ग्राफिक जारी होने के बाद सीआईएसएफ ने ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था और चुस्त कर दी है।
  • चार वॉचिंग टॉवरों से हर वक्त निगरानी की जा रही है।
  • नाइट विजन कैमरों से लैस 12 जवान धरती और आसमान पर नजरें गड़ाए हैं।
  • सुरक्षा बलों की नजर के बाद इस धमाके ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें