उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में हुए ‘गोली कांड’ में यूपी पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों आरोपियों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम:
- गाजियाबाद में भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया पर एके-47 से हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- पकड़े गए दो आरोपियों के नाम विक्की और शोकेंद्र हैं।
- दोनों ही आरोपियों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम था।
- गौरतलब है कि, इन दोनों आरोपियों ने ही भाजपा नेता पर गोलियां बरसाई थीं।
पहले ही पकड़ा जा चुका है मुख्य आरोपी:
- भाजपा नेता पर जानलेवा हमला करने और उसका प्लान बनाने वाले मुख्य आरोपी मनीष को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
- गौरतलब है कि, विक्की मुख्य आरोपी मनीष का छोटा भाई है।
- इसके पहले बुधवार को भी एक आरोपी मनोज की गिरफ़्तारी हो चुकी है।
- वहीँ पकड़ा गया दूसरा आरोपी शोकेंद्र भी मनीष का रिश्तेदार है।
- ये लोग कई दिनों से पुलिस को चकमा दे रहे थे, साथ ही अपनी पहचान भी छुपा रहे थे।
पुरानी रंजिश के चलते हुई थी हत्या:
- भाजपा नेता बृजपाल पर हमला एक पुरानी रंजिश के चलते किया गया था।
- गौरतलब है कि, जानकारी के मुताबिक, मनीष के पिता दिल्ली पुलिस में कार्यरत थे।
- जिनकी हत्या कर दी गयी थी।
- वहीँ उनकी हत्या में भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया का नाम भी शामिल था।
- इस वजह से मनीष ने भाजपा नेता की हत्या की साजिस रची।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार