Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मेरठ: बहन से 4 साल तक बलात्कार करने के आरोप में दो सगे भाई गिरफ्तार

Brothers Arrested For Rape With Sister in Meerut-4

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला में दो कलयुगी भाइयों ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए अधर्म कर डाला। यहां कलयुगी दो सगे भाई अपनी सगी बहन को पिछले 4 वर्षों से हवस का शिकार बना रहे थे। कलयुगी भाइयों के पाप का घड़ा जब भर गया तो इसका खुलासा हो गया। दरअसल पीड़ित किशोरी कक्षा 12 की छात्रा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके दो भाई पिछले चार साल से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर रहे थे।

पीड़िता इसका विरोध करती तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पीड़िता जब भाइयों की करतूत से तंग आ गई तो उसने चुपके से दोनों भाइयों की करतूत को मोबाईल फोन में कैद कर लिया। पीड़िता किसी तरह वीडियो रिकार्डिंग लेकर मदद के लिए एक एनजीओ के पास पहुंची। यहां वह एनजीओ की मदद से पुलिस के पास पहुंची। पुलिस को जब पीड़िता ने पूरा मामला बताया तो पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने आनन-फानन में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूरे मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।

Brothers Arrested For Rape With Sister in Meerut-2

जानकारी के मुताबिक, घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पांडव नगर की है। यहां 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक बहन ने अपने दो सगे भाईयों पर रेप करने का सनसनीखेज आरोप लगाकर सबको हैरान कर दिया है। आरोप है कि पिछले चार सालों से उसके दोनो भाई उसके साथ बलात्कार करते आ रहे हैं। बात को सार्वजनिक करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़िता ने चालाकी से किसी तरह आरोपी भाईयों की करतूत मोबाइल में कैद कर ली और मदद के लिए एक एनजीओ के पास पहुँची जहां उसे पुलिस तक पहुँचाया गया। हालांकि आननफानन में पुलिस ने दोनों आरोपी भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी सिटी राण विजय सिंह ने बताया छात्रा ने भाइयों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसके बाद दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर कर पूछताछ की जा रही है।समाजसेविका/ अधिवक्ता उर्वशी चौधरी ने कहा कि इस घटना से सबका सर शर्म से झुक गया और इंसानियत मानो तार तार हो गई। लड़की के आरोपो को सुनकर सबके सर शर्म से झुक गए।लड़की ने बताया कि उसके दोनों भाई ही 4 सालों उसकी अस्मत लूटते आ रहे हैं। फिलहाल लड़की की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपी भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है और लड़की का मेडिकल परीक्षण करके मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”up_crime_categories” orderby=”random”]

Related posts

गांव वाले काला-सफ़ेद नहीं जानते हैं, सिर्फ पैसा जानते हैं- अखिलेश यादव

Divyang Dixit
8 years ago

वीडियो: होती रही बाल मजदूरी, बैठे देखते रहे सपा के तीनों नेता!

Kumar
9 years ago

बागपत-बीजेपी प्रत्याशी और समर्थकों की गुंडई

kumar Rahul
7 years ago
Exit mobile version