भले की विधान सभा चुनावों में वोटरों को लुभाने के लिए अखिलेश सरकार ने किसानों के लिए कई योजनाएं चलाईं। किसानों की हालत को देखते हुए पार्टियां कर्जमाफी के भी दावे ठोंक रही हों।

  • लेकिन उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक ही गांव के 2 किसानों की बैंक के कर्जे से परेशान होकर सदमे में मौत होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।
  • बताया जा रहा है कि बैंक से जारी आरसी के सदमे में किसान उबर नहीं पाए इसके चलते उनकी मौत हो गई।
  • इन किसानों को पंजाब नेशनल बैंक ने आरसी जारी की थी।

  • हालांकि पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।
  • बताया जा रहा है एक पर सात लाख और दूसरे किसान पर दो लाख का था कर्ज।
  • यह घटना सदर कोतवाली के ग्राम बिलबई गांव की है।
  • एक किसान का नाम जगदीश चंद्र बताया जा रहा है। दूसरे का नाम पता नहीं चल पाया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें