मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय छह जिलों के तूफानी दौरे पर हैं। बहराइच के अलावा श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, गोरखपुर व देवरिया में सीएम का दौरा है। शुक्रवार सुबह वह बलरामपुर पहुंचे। यहां के बाद सीएम गोंडा पहुंचे। गोंडा के कार्यक्रम में सीएम के पहुँचने से पहले तेज धमाके के साथ गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद अधिकारियों के घटना से हाथपांव फूल गए। गैस सिलेंडर के धमाके में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अधिकारियों ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना से कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मचा रहा। जब अधिकारियों को सिलेंडर में ब्लास्ट होने का पता चला तो उन्होंने राहत की साँस ली।

जानकारी के मुताबिक, घटना गोंडा जिला की है। यहां नंदिनी नगर के खेल मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम था। जिस जगह कार्यक्रम था उस स्थान के पीछे छत पर गैस का गुब्बारा भरते समय तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। इससे मौके अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद अधिकारियों के घटना से हाथपांव फूल गए। गैस सिलेंडर के धमाके में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अधिकारियों ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि सीएम के आने से ठीक एक घंटे पहले ये घटना होने से हड़कंप मच गया। बता दें कि नंदिनी नगर के खेल मैदान में सीएम योगी ने स्विमिंग पूल उद्घाटन किया। इसके बाद 63वीं कुश्ती चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में 30 राज्यों की 34 टीमें कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा ले थी हैं। नंदिनी नगर के मैदान में 50 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। यहाँ डीएम, एसपी से लेकर तमाम बड़े अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें