राजधानी के अलीगंज थाना क्षेत्र (Aliganj thana lucknow) में वर्षों के खड़ी दीवार एक मकान के निर्माण कार्य के दौरान भरभराकर काल बनकर वहां काम कर रहे मजदूरों के ऊपर गिर गई। इससे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक मजदूर मलबे में दब गए।

कल से राजनाथ सिंह का चार दिवसीय यूपी दौरा

  • चीख पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को अस्पताल पहुंचाया यहां उनका उपचार चल रहा है।
  • वहीं पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
  • घटना के बाद ठेकेदार मौके से फरार हो गया है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

wall collapse in Aliganj thana lucknow

आखिर जागी अमेठी पुलिस, हमारी खबर पर दर्ज हुआ केस

क्या है पूरा मामला?

  • जानकारी के मुताबकि, थाना क्षेत्र के सेक्टर-ई में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था।
  • इस मकान के निर्माण कार्य में दर्जन भी मजदूर कार्य कर रहे थे।
  • बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे के आसपास मजदूर काम कर रहे थे।
  • तभी पड़ोसी की दीवार भरभराकर गिर गई।

राष्ट्रीय लोक दल ने योगी सरकार पर साधा निशाना

  • दीवार गिरने से वहां काम कर रहे मजदूर उसके नीचे दब गए।
  • इसमें हरगांव सीतापुर के रहने वाले स्यामू (25) और कल्लू (24) की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए।
  • इनके नामों के बारे में पुलिस जानकारी कर रही है।
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
  • वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • पुलिस पूरे मामले की जांच के (Aliganj thana lucknow) बाद कार्रवाई करने की बात कर रही है।

वीडियो: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढ़ेर, ग्रामीणों ने कप्तान को कंधों पर बैठाया

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें