Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मथुरा: यमुना में डूब कर दो युवकों की मौत, शिनाख्त में लगी पुलिस

two men drown in Yamuna river police trying to identify

two men drown in Yamuna river police trying to identify

थाना कोतवाली वृन्दावन इलाके में यमुना में डूबने से 2 युवकों की मौत हो गयी। हादसा उस समय हुआ जब 20 से 22 साल के दोनों युवक यमुना नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। युवकों को डूबता देख गोताखोरों ने यमुना में छलांग लगाई लेकिन जब तक वह दोनों युवकों को यमुना से बाहर निकालते तब तक दोनों की मौत हो गयी। 

स्नान के दौरान दूब कर हुई मौत:

वृन्दावन के बिहार घाट पर यमुना में नाव और स्टीमर से स्थानीय नाविक गोताखोर डूबने वाले युवकों की खोज में लग गये. बता दें कि बुद्धवार की दोपहर को यमुना किनारे खड़े लोगों ने देखा कि दो युवक यमुना में डूब रहे है। युवकों को डूबते देख लोगों ने शोर मचाया।
शोर सुनकर नाविक गोताखोर यमुना में छलांग लगाने लग गए और युवकों की तलाश करने लगे।
जब काफी देर तक उन्हें सफलता नहीं मिली तो उन्होंने नाव और स्टीमर का सहारा लिया और यमुना में लोहे के काँटे डालने लगे। काफी देर मशक्कत करने के बाद एक युवक काँटे में फंस गया। जिसे बाहर निकाला गया।

शव बरामद करने के बाद पुलिस शिनाख्त में:

वहीं एक युवक के मिलने के बाद दूसरे युवक की तलाश शुरू की गयी। कुछ देर बाद गोताखोरों ने दूसरे युवक को भी तलाश लिया और उसे यमुना से बाहर निकाला।
इसी बीच सूचना पा कर पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी और आनन फानन में दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में पुलिस ने बताया कि अमावस्या के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु वृन्दावन आये हुए है। लोग यमुना स्नान के लिए भी यमुना घाटों पर पहुँचे। माना जा रहा है कि यह दोनों युवक भी बाहर से वृन्दावन आये थे और यमुना स्नान के दौरान गहरे पानी मे जाने से डूब गए । फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है और इनकी पहचान कराने की कोशिश कर रही है।

अमेठी: DM शकुंतला गौतम ने जल संरक्षण के लिए की खुदाई

Related posts

चंदौली: मुलायम सिंह यादव की दत्तक पुत्री और पूर्व ब्लॉक प्रमुख बासमती कोल की हत्या

Sudhir Kumar
7 years ago

प्रेम की नगरी मथुरा में भी ईद उल फितर के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा शाही ईदगाह मस्जिद में नमाज अदा की गई

Desk
2 years ago

मुलायम के भाई बने उझियानी सहकारी समिति के निर्विरोध अध्यक्ष

Shashank
7 years ago
Exit mobile version