मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज अपने दो मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है। खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति और पंचायती राज मंत्री राजकिशोर सिंह को मंत्री पद से हटा दिया गया। अब खबर है कि बकरीद के बाद जल्द ही सीएम तीन अन्य मंत्रियों को भी हटा सकते हैं।

  • सूत्रों के हवाले से खबर है कि मुख्यमंत्री के पास मंत्रियों के कामकाज की पूरी रिपोर्ट है।
  • बताया जा रहा है कि गायत्री और राजकिशोर के अलावा तीन अन्य मंत्री निशाने पर आ चुके हैं।
  • इन मंत्रियों के काम काज से सीएम अखिलेश खुश नहीं है।
  • साथ ही इन मंत्रियों पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप भी हैं।
  • पार्टी में साजिश करने वाले तीन मंत्रियों को चिन्हित कर लिया गया है।
  • जल्द  ही सीएम अखिलेश इन मंत्रियों पर भी एक्शन लेंगे।

सीएम अखिलेश वरूण भाटी को देंगे 1 करोड़ का ईनाम!

मीडिया से मिली जानकारी- मुलायमः

  • अखिलेश यादव के दो मंत्रियों को बर्खास्त करने के बाद मंत्रीपरिषद में खलबली मच गई है।
  • वहीं, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने दिल्ली में बताया कि मंत्रियों को बर्खास्त करने की जानकारी उन्हें मीडिया से मिली है।
  • मुलायम ने कहा कि इस मसले पर उनकी सीएम अखिलेश से कोई बातचीत नहीं हुई है।
  • सीएम को मंत्रियों को बर्खास्त करने का विशेषाधिकार प्राप्त है।
  • सपा प्रमुख ने कहा कि मंत्रियों के भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोपों से पार्टी को नुकसान हो रहा है।
  • गौरतलब है कि मुलायम पहले भी कई बार सार्वजनिक मंचों से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को नसीहत देते रहें हैं।
  • मुलायम पार्टी के लोगों द्वारा जमीनों पर अवैध कब्जा करने पर चिंता जताते रहें है।

सीएम अखिलेश ने खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को किया बर्खास्त

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें