राजधानी में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के दो और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। ऐसे में देखा जाये तो रोजाना डेंगू मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य  विभाग की लाख कोशिशों के बाद भी राजधानीवासी इसको लेकर गंभीर नहीं हैं। इसी कड़ी में तेज बुखार की चपेट में आये दो और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

ये भी पढ़ें : KGMU की लापरवाही से लगी आग!

22 हुई डेंगू मरीजों की संख्या

  • स्वास्थ्य विभाग लगातार वेक्टर जनित रोगों के प्रति लोगों को जागरूक कर रहा है।
  • बावजूद इसके राजधानी में डेंगू मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
  • शहर के जिन दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है उनमे एक आलमबाग और दूसरा तेलीबाग का है।
  • दोनों ही मरीजों को पहले तेज बुखार आया जिसका इलाज वे स्थानीय डॉक्टर्स से करा रहे थे।
  • उसके बाद कई दिन तक जब बुखार नहीं उतरा तो परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे।
  • जहाँ पर डॉक्टर ने उन्हें डेंगू की जांच करने की सलाह दी।
  • जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई।
  • नगरीय मलेरिया अधिकारी ने दोनों मरीजों के बारे में जानकारी दी।
  • उन्होंने बताया की 12 वर्षीय श्रेष्ठ को तेज बुखार था।

ये भी पढ़ें : 20 से 28 जुलाई तक सभी विभागों के बजट होंगे पेश!

  • दवा से बच्चे को जब आराम नहीं मिला तो परिजनों ने उसकी रक्त जांच कराई।
  • रक्त जांच में 12 वर्षीय श्रेष्ठ को डेंगू होने की पुष्टि हुई।
  • ऐसे ही आलमबाग निवासी 43 वर्षीय महिला को भी तेज बुखार आया था।
  • तीन दिन तक लगातार दवा खाने के बाद भी जब उन्हें आराम नहीं मिला तो उन्होंने एलाइजा टेस्ट करवाया।
  • दो और मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने के बाद अब डेंगू मरीजों की संख्या 22 हो गयी है।

ये भी पढ़ें : ‘केमिकल लोचे’ में फंसी योगी सरकार!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें