Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

हाथरस में डबल मर्डर : बदमाशों ने दिनदहाड़े कार सवार दो लोगों को गोलियों से भूना

Two People Shot Dead For Land Dispute in Hathras

Two People Shot Dead For Land Dispute in Hathras

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिला में दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां शहर के सटे गांव जोगिया के निकट बंबे के किनारे दो स्कार्पियो में सवार होकर आए हमलावरों ने कार सवार दो लोगों की दिनदहाड़े गोलियों की भूनकर हत्या कर दी। घटना के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर डीआईजी और एसपी हाथरस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। देर शाम घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही थी। मृतक लक्ष्मण के भाई ने छह नामजदों सहित आठ लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। हत्या की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय इगलास अड्डा माहेश्वरी कॉलोनी निवासी लक्ष्मण सिंह पुत्र केवल सिंह मूल रूप से नगला शेखा थाना बल्देव जिला मथुरा का निवासी था। वह कई साल से अपने परिवार के साथ यहां इगलास रोड स्थित अपने मकान में रह रहा था। वह प्रापर्टी डिलिंग का काम करता था। इगलास रोड पर ही एक बगीची की जमीन को लेकर उसका यहीं के एक व्यक्ति से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों में कई बार फायरिंग व जानलेवा हमले भी हो चुके थे। गुरुवार की दोपहर लक्ष्मण अपने साथी रवि पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी नगला मदारी थाना सादाबाद के साथ आईकॉन कार से हाथरस रोड नहर के निकट अपनी बहन के गेस्ट हाउस से अपने घर जा रहा था।

इसी दौरान जोगिया गांव के निकट बंबा के पटरी पर स्कार्पियो सवार हमलावरों ने लक्ष्मण को घेर लिया। हमलावरों ने एक गाड़ी लक्ष्मण की कार के आगे लगा दी और दूसरी पीछे। इस दौरान एक स्कार्पियो से लक्ष्मण की कार को टक्कर भी मारी गई। इसी दौरान कुछ हमलावरों ने दोेनों पर गोलियों की बौछार कर दी। मौके पर ही लक्ष्मण और साथी रवि की मौत हो गई। इसके बाद हमलावर नगला भूरा की ओर फरार हो गए। ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुनकर वहां स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रति हो गई। दोनों के शव कार में ही पड़े थे। मौके पर एसपी हाथरस और एएसपी पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। डीआईजी अलीगढ़ डॉ.प्रीतेंद्र सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। देर शाम मृतक के भाई सुरेंद्र सिंह ने छह नामजदों सहित आठ लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

हाथ के पंजे की अब आवश्यकता नही है -हरदोई में बोले डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा।

Desk
3 years ago

ग्रामीणों के होली मिलन समारोह में चली गोलियां, पांच युवकों ने समारोह में चलाई गोलियां, चार मौके से फरार एक को ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौपा, घटना शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गाँव पैगाम की.

Ashutosh Srivastava
6 years ago

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे सिचाई मंत्री धर्मपाल सिंह

UP ORG DESK
6 years ago
Exit mobile version