Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

ससुराल और मायके पक्ष के बीच कई राउंड फायरिंग में दो महिलाओं की मौत

Lakhimpur Kheri: Two women killed in firing between two sides

Lakhimpur Kheri: Two women killed in firing between two sides

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिला में मायके और ससुराल पक्ष के बीच हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई। क्रास फायरिंग में ननद और भौजाई को गोली लग गई। गोली लगने से दोनों लहूलुहान होकर गिर गईं और दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों पक्षों के विवाद में गई महिलाओं की मौत से घर में कोहराम मच गया है। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी है।

वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या का अभियोग पंजीकृत कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। वहीं देर रात हुयी घटना के बाद शनिवार सुबह घटनास्थल पर जांच करने के लिए एडिशनल एसपी घनश्याम चौरसिया, क्षेत्राधिकारी विजय आनंद भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने परिवार के लोगों सहित पड़ोसियों से भी पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किये।

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात मोहम्मदी कोतवाली के पूर्वी लखपेड़ा मोहल्ले इलाके की है। मोहम्मदी इलाके के पसगवां के नयाजाट गांव की प्रियंका की शादी मोहम्मदी के सत्यप्रकाश मिश्रा के बेटे अमित मिश्रा से छह साल पहले हुई थी। शादी के कुछ वक्‍त बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था बीते दिन भी प्रियंका दोनों पक्षों के समझौते के बाद चार दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी लेकिन ससुराल आते ही फिर झगड़ा शुरू हो गया।

झगड़े की खबर मिलते ही प्रियंका के पिता भाई और तमाम रिश्तेदार ससुराल आ गए। इसके बाद दोनों बातचीत के बाद तनातनी हो गई। तनातनी के बाद दोनों के पक्षों के बीच लाइसेंसी बंदूकें निकाल ली। कई राउंड दोनों तरफ से फायरिंग हुई। फायरिंग में 20 साल की प्रियंका की ननद खुशबू की गोली लगने से मौत हो गई। इसके बाद भी फायरिंग जारी रही.प्रियंका को भी गोली लग गई। खुशबू की लाश छत पर लाश मिली, जबकि प्रियंका की घर से बाहर सड़क के पास हत्या हुई। इस बाबत मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- बहराइच: कार व टाटा मैजिक की आमने-सामने की टक्कर में 2 की मौत 5 घायल

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री आवास के बाहर महिला ने युवक के साथ किया आत्मदाह का प्रयास

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री से सम्मानित दिव्यांग को लखनऊ पुलिस ने बताया हत्यारोपी, भेजा जेल

ये भी पढ़ें- उन्नाव: महिला के साथ गैंगरेप का प्रयास, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- बिजनौर: अंतर धार्मिक विवाह करने पर पुलिस ने प्रेमी जोड़े को पीटा, दी यातनाएं

ये भी पढ़ें- लखनऊ: महिला ने प्रॉपर्टी डीलर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

ये भी पढ़ें- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार पलटने से भाजपा विधायक गनर सहित घायल

ये भी पढ़ें- गोरखपुर: जिला जेल (कारागार) में एसएसपी और डीएम ने किया औचक निरीक्षण

Related posts

बेजुबान जानवरों के हत्यारे घूम रहे खुले आम, महिला की हालत नाजुक!

Sudhir Kumar
8 years ago

केशव प्रसाद मौर्य 23 नवम्बर को भाजपा के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे

kumar Rahul
7 years ago

खेत में निकला मगरमच्छ हड़कम्प

Desk Reporter
5 years ago
Exit mobile version