यूपी के फर्रुखाबाद जिले में गंगा सफाई को लेकर केंद्रीय मंत्री उमा भारती (uma bharti) का प्रोग्राम 5 जून 2017 को दशहरा के दिन रखा गया है। वह गंगा घाट पर चौपाल लगाकर गंगा के किनारे बसे सभी गावों की सफाई की हकीकत के बारे में (uma bharti) जानकारी लेंगी। यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक रामानंद कटियार ने दी है।

सुरक्षा की जिम्मेदारी सीओ सिटी के पास

  • केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने निरीक्षण कर लिया है।
  • डीएम ने एसडीएस, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी सहित अन्य अधिकारियों के साथ शहर कोतवाली की चौकी पांचाल घाट क्षेत्र के उत्तरी बन्धा पर दुर्वाषा ऋषि आश्रम के सामने गंगातट पर कार्यक्रम कराने के लिए निरीक्षण किया।
  • इसमें गंगा सफाई अभियान से जुड़े कई लोग वहां पर मौजूद थे।
  • उमा (uma bharti) के कार्यक्रम की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीओ सिटी को दी गई है।

ये भी पढ़ें- विपक्ष के निशाने पर योगी सरकार!

पार्किंग सुविधा भी होगी उपलब्ध

  • जिला प्रशासन कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए गंगा जी रेती में ही पार्किंग सुविधा उपलब्ध करायेगा।
  • यहां पानी से लेकर सभी प्रकार की सुविधा कार्यक्रम के दौरान उपलब्ध रहेगी।
  • लेकिन अभी गंगा के किनारे बसे गावों में गंदगी का अम्बार लगा हुआ है।
  • दूसरी तरफ गंगा के किनारे एक भी शुलभ शौचालय नहीं बनाया गया है।
  • इस कारण गंगा घाट आने वाले लाखों लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं।

ये भी पढ़ें- चार धाम की यात्रा हुई बाधित, हजारों यात्री फंसे!

  • एक तरफ गंगा घाटों की सफाई को लेकर भले ही प्रसाशन इंतजाम कर रहा है।
  • लेकिन किसी मंत्री या नेता का कार्यक्रम होने के बाद वहां की स्थिति पहले जैसी ही हो जाती है।
  • अब देखना यह होगा कि केंद्रीय मंत्री (uma bharti) के आने के बाद गंगा के घाटों की कितनी सफाई हो पायेगी।
  • यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।
  • फिलहाल आप की जानकारी के लिए बता दें कि गंगा की सफाई करने के लिए एक अलग से मंत्रायल बनाया गया है।
  • लेकिन गंगा अभी तक निर्मल नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें- योगी सरकार में अब अखिलेश यादव सुनेंगे जनता की फरियाद!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें