उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर स्थित मोदी शुगर मिल के मालिक उमेश मोदी पर मोदीनगर थाने में केस दर्ज हो गया है। उन पर 450 करोड़ के घोटाले का आरोप है।

यहाँ भी पढ़ें: रॉकी की पिस्टल से चली हुई गोली ने ली थी आदित्य की जान

पूरे परिवार समेत भागे लन्दन:

  • उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर से देश को दूसरे विजय माल्या मिले हैं।
  • गाजियाबाद के मोदी नगर स्थित मोदी शुगर मिल के मालिक उमेश मोदी पर 450 करोड़ रुपये के घोटाले के तहत मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है।
  • गौरतलब है कि, उमेश मोदी अपने पूरे परिवार के साथ लन्दन भाग गए हैं।
  • मोदी शुगर मिल के मलिक उमेश मोदी पर गन्ना अधिकारी ने मोदीनगर पुलिस थाने में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

यह भी पढ़ें: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिली जान से मारने की धमकी!

  • मोदी शुगर मिल के मालिक पर 2 मिलों में गाजियाबाद और बागपत के किसानों के गन्ने का करीब 450 करोड़ रुपये बकाया था।
  • उमेश मोदी के घर पर देर रात पुलिस ने दबिश दी।
  • हाल ही में कुछ दिनों पहले राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के विधायक सुदेश शर्मा ने मोदी शुगर मिल के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश सूबे को मुख्यमंत्री का चुनावी तोहफा, करीब 10 हजार पदों पर शुरू होगी भर्ती की प्रक्रिया!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें